विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का की नजर में बहुत बदल गए हैं रणवीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 31 May 2015 03:08 PM (IST)

अनुष्‍का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं। इसके साथ ही वो अपने को-स्‍टार रणवीर सिंह की तारीफें भी करते नहीं थक रही हैं। उन्‍हें रणवीर सिंह में कई बदलाव नजर आ रहे हैं। जी हां, अनुष्का शर्मा का कहना है कि रणवीर सिंह

News Article Hero Image

मुंबई। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वो अपने को-स्टार रणवीर सिंह की तारीफें भी करते नहीं थक रही हैं। उन्हें रणवीर सिंह में कई बदलाव नजर आ रहे हैं। जी हां, अनुष्का शर्मा का कहना है कि रणवीर सिंह पहले से अब कम चिंतित दिखाई देते हैं और अब अभिनेता तौर पर भी बहुत अच्छे हो गए हैं।

'बजरंगी भाईजान' में नजर आने वाली पाक लड़की के बारे में हुअा खुलासा

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह पहले भी बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेज रिकी बहल जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और अब जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ नजर आएंगे। वैसे इसमें प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शैफाली शाह जैसे सितारे हैं।

'फास्ट एंड फ्यूरिसय 8' के पोस्टर का हुआ खुलासा

सभी इस फिल्म के प्रमोशन में जुट हैं। इसके लिए इनके साथ एक वीडियो शूट किया गया और जब इस दौरान रणवीर सिंह ने सायरस साहुकार के साथ जोक शेयर किया तो अनुष्का शर्मा ने तुरंत रणवीर सिंह को रोकते हुए याद दिलाया कि पिछले साल उन्होंने ऐसे ही एक वीडियो में कुछ कहा था, जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया था। इस तरह से सितारों के बीच हंसी मजाक चलती रही। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।