विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितेश ने इस अजीब मैसेज के साथ शेयर किया 'बैंजो' का टीजर पोस्‍टर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 26 May 2016 01:26 PM (IST)

रितेश देशमुख ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'बैंजो' का टीजर पोस्‍टर जारी किया है, मगर इसके साथ उन्‍होंने एक अजीब मैसेज पोस्‍ट किया है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। रितेश देशमुख की अगली फिल्म आ रही है 'बैंजो', जिसका उन्होंने टीजर पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म में उनके साथ नरगिस फाखरी नजर आएंगी। हालांकि ट्विटर पर 'बैंजो' को टीजर पोस्टर शेयर करते हुए रितेश ने एक अजीब मैसेज पोस्ट किया है। रितेश ने लिखा है, 'अब कुछ बजेगा तो सिर्फ 'बैंजो'। बघा पोस्टर और बोला गणपति बप्पा मोरया।'

'सुल्तान' पर बोलीं सलमान की पिछली फिल्म की हीरोइन सोनम

'बैंजो' में रितेश एक स्ट्रीट म्यूजिशियन की भूमिका निभाते दिखेंगे। जबकि नरगिस ने न्यूयॉर्क बेस्ड डीजे का किरदार निभाया है। इस फिल्म से मराठी डायरेक्टर रवि जाधव बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और यह फिल्म महाराष्ट्र के बैंजो प्लेयर्स पर बेस्ड है।

'बैंजो' के अलावा रितेश की फिल्म 'हाउसफुल 3' भी जल्द आने वाली हैं। इसमें नरगिस भी हैं और उनके अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडिस, लीजा हेडन जैसे सितारे भी दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। तो देखते हैं रितेश की ये दोनों फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने और बॉक्स ऑफिस पर कमाने में कितनी कामयाब हो पाती हैं।