विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे, मां समेत पूरे परिवार के साथ सैफ अली खान ने मनाया बर्थडे, देखें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 16 Aug 2016 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 02:11 PM (IST)

सैफ अली खान ने शानदार तरीके से पूरे परिवार के साथ अपना बर्थडे मनाया। देखें पार्टी की तस्‍वीरें।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का आज बर्थडे है। वो पूरे 46 के हो गए और ऐसे में इस खास मौके पर उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ शानदार पार्टी की। सफेद-कुर्ता पाजामा में सैफ कमाल के लग रहे थे। मौके से कई शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।

तस्वीरें : बताइए प्रियंका या परिणीति कौन ज्यादा जंच रही हैं देसी लुक में

डायना पेंटी की निकल पड़ी, सोनाक्षी ने छोड़ी तो उन्हें मिल गई ये बड़ी फिल्म!

सैफ के बेटे इब्राहिम भी काफी बड़े हो चुकेे हैं और वो भी अपने पिता के साथ मेहमानों का स्वागत करते दिखे। इब्राहिम सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और उनकी बहन सारा भी जिन्होंने हाल ही में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है और उनके जल्द बॉलीवुड में एंट्री मारने की भी चर्चा है।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी में सैफ और उनकी मां शर्मिला टैगोर का यह खूबसूरत अंदाज भी देखने को मिला। एक जमाने में फिल्म इंडस्ट्री पर शर्मिला का राज था।

पार्टी में सैफ की बहन सोहा अली खान भी नजर आईं। साथ में उनके पति कुणाल खेमू भी मौजूद थे और देखिए दोनों एक साथ कितने परफेक्ट लग रहे हैं।

हाल ही में पति संजय कपूर से आधिकारिक रूप से तलाक ले चुकीं करिश्मा कपूर भी पार्टी में शामिल होने पहुंचीं। ब्लैक ड्रेस में वो भी कमाल की लग रही थीं। उनके बारे में चर्चा है कि इंडस्ट्री में वापसी करने में जुटी हुई हैं।

हालांकि इन पारिवारिक सदस्यों के बीच सबसे अहम सैफ की पत्नी करीना कपूर खान कैमरे में कैद नहीं हो पाईं, जो इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और सैफ उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। खैर, सैफ को उनकी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। 'रंगून' के बाद अब वो 'शेफ' की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।