विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ के बर्थडे पर प्रेग्‍नेंट करीना के साथ करिश्‍मा ने शेयर की ये बेहद खूबसूरत तस्‍वीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 05:12 PM (IST)

सैफ अली खान के बर्थडे पर आयोजित पार्टी में करिश्‍मा कपूर भी पहुंची थीं और उन्‍होंने वाकई में एक बेहद खूबसूरत तस्‍वीर शेयर की है। करीना कपूर का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। अभिनेता सैफ अली खान ने अपना 46वां बर्थडे पूरे परिवार के साथ मनाया। इस मौके पर आयोजित शानदार पार्टी में करिश्मा कपूर भी पहुंचीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मौके की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें सैफ और उनकी बेगम करीना भी नजर आ रही हैं।

सैफ अली खान के बर्थडे की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस तस्वीर में खास तौर से करीना पर गौर फरमाने पर उनका चेहरा काफी ग्लो करता नजर आएगा। आखिरकार वो मां जो बनने वाली हैं। उनका बेबी बंप भी नजर आने लगा है।

#aboutlastnight✨🎂#withthebirthdayboy#familyfirst#familylove

A photo posted by KK (@therealkarismakapoor) on

डायना पेंटी की निकल पड़ी, सोनाक्षी ने छोड़ी तो उन्हें मिल गई ये बड़ी फिल्म!

वहीं बात करें करिश्मा की तो ब्लैक ड्रेस में वो भी कमाल की लग रही हैं। चर्चा है कि करिश्मा इन दिनों बॉलीवुड में वापसी करने में जुटी हैं। लंबे समय की कानूनी लड़ाई के बाद हाल ही में उनका संजय कपूर से आधिकारिक रूप से तलाक हुआ है और ऐसे में अब वो दोबारा अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं।

#blackisbest✔️#lbd#redlips💋#classic#chic #McQueen👗#louboutin 👠##chanel👛

A photo posted by KK (@therealkarismakapoor) on

मनोरंजन की अन्य खबराें के लिए क्लिक करें यहां