यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान ने अनुष्का के बॉयफ्रेंड को कहा 'चिकना छोरा'
मुंबई। दबंग अभिनेता सलमान खान ने अनुष्का शर्मा के ब्यायफ्रेंड क्रिकेटर विराट कोहली को चिकना छोरा कह कर पुकारा। साथ ही सलमान ने ये भी कहा कि वे विराट कोहली की तरह चिकने नहीं हैं।

मुंबई। दबंग अभिनेता सलमान खान ने अनुष्का शर्मा के क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली को चिकना छोरा कह कर पुकारा। साथ ही सलमान ने ये भी कहा कि वे विराट कोहली की तरह चिकने नहीं हैं। सलमान ने ये बातें दुबई में एक ज्वैलरी स्टोर के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कही।
हिट एंड रन: अभियोजन पक्ष ने मांगा सलमान का लाइसेंस
दरअसल, लोग विराट कोहली की तुलना अक्सर सलमान खान से करते रहते हैं। क्योंकि एक तरफ जहां सलमान खान के लिए लड़कियों की दीवानगी जगजाहिर है, वहीं विराट कोहली पर मरने वाली लड़कियां भी कम नहीं है। सलमान खान जहां अपने मूडी स्वभाव के लिए चर्चा में रहते हैं और बात-बे-बात लोगों से उलझते रहते हैं तो कुछ ऐसा ही हाल विराट कोहली का भी है। मैदान पर अक्सर उन्हें आक्रामक मुद्रा में देखा जाता रहा है।
वहीं, जब दोनों का ही मूड़ अच्छा होता है तो उनके चेहरों पर मनमोहक मुस्कान खिली होती है। ऐसे में जब पत्रकारों ने सलमान खान से इस तुलना के बारे में पूछा तो सलमान ने विराट का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं विराट कोहली जैसा हूं। मैं उतना चिकना नहीं दिखता हूं यार।'
इस फिल्म में होंगे सिद्धार्थ-आलिया के गर्मागर्म सीन!
इसके बाद सलमान ने पत्रकारों से अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बातें की। खासतौर से शादी करके घर बसाने के बारे में सलमान ने कहा, 'कई बार मैं शादी करते-करते रह गया, क्योंकि ईश्वर मुझ पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। आप मेरी इस बात का मतलब शादीशुदा लोगों से पूछ सकते हैं। लेकिन किसी न किसी दिन तो किस्मत दगा देगी ही और मुझे लगता है कि जल्द ही ऐसा होनेवाला है। लेकिन शादी से ज्यादा मुझे बच्चे पसंद है। जहां तक मुझे लगता है कि बिना शादी किए ऐसा कैसे संभव है। इसलिए शादी तो करनी ही पड़ेगी।'

