विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुराग बसु नहीं मानते 'जग्गा जासूस' की देरी के लिए सलमान को जिम्मेदार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 Jan 2016 02:24 PM (IST)

फिल्ममेकर अनुराग बसु का कहना है कि 'जग्गा जासूस' की देरी के लिए वो सलमान को जिम्मेदार नहीं मानते हैं। हालांकि उन्‍होंने यह नहीं बताया कि आखिर फिल्‍म में देरी क्‍यों हो रही है। ऐसे में लगता नहीं है कि 'जग्‍गा जासूस' तय समय पर रिलीज हो पाएगी।

News Article Hero Image

मुंबई। क्या फिल्म 'जग्गा जासूस' तय समय पर रिलीज हो पाएगी? ऐसा लगता तो नहीं है, क्योंकि फिल्ममेकर अनुराग बसु इन दिनों 'जग्गा जासूस' को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। फिल्म का शूटिंग शेड्यूल काफी लेट हो गया है, वहीं इस बात की भी कोई खबर नहीं है कि शूटिंग शुरू कब होगी।

प्रियंका चोपड़ा को सिर्फ इस काम के लिए चाहिए 'मर्द'

इस फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ निभा रहे हैं। हाल ही में खबर थी कि अनुराग बसु ने इस फिल्म के लेट होने के लिए सलमान खान को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन फिल्ममेकर ने इस बात को खारिज कर दिया है।

अनुराग ने ट्वीट किया, 'मैं 'जग्गा जासूस' के लिए सलमान को जिम्मेदार बता रहा हूं। कैसे कब??' उन्होंने आगे लिखा 'जिसने भी यह रिपोर्ट लिखी है वो अच्छा फिक्शन लिख सकते हैं। इंडस्ट्री में हमें अच्छे लेखकों की जरूरत हैं।'

कट्रीना से ब्रेकअप की रणबीर को चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत!

यह फिल्म दो साल से बन रही है। रणबीर इसमें एक जासूस की भूमिका में हैं। फिल्मी गलियारों में खबर है कि रणबीर और कट्रीना का ब्रेकअप हो गया है। इसका कारण भी कट्रीना का सलमान से मिलना है।

फिलहाल रणबीर और कट्रीना की यह फिल्म अटकी पड़ी है। फिल्म 3 जून 2016 को रिलीज होना प्रस्तावित है।