विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर से अपनी आवाज का जादू दिखाएंगे सलमान

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 12 Jan 2015 03:30 PM (IST)

फिल्म 'किक' के गाने 'हैंगओवर' में सलमान खान की आवाज दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थी। सलमान एक बार फिर से अपनी फिल्म के गाने में अपनी आवाज देने जा रहे हैं। जी हां, ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि कबीर खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'किक' के गाने 'हैंगओवर' में सलमान खान की आवाज दर्शकों ने खूब पसंद की। सलमान एक बार फिर से अपनी फिल्म के गाने में अपनी आवाज देने जा रहे हैं। जी हां, ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि कबीर खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' है।

फिर से गुनगुनाएंगी आलिया भट्ट

फिल्म के म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने इसकी पुष्टि की है। जब प्रीतम से पूछा गया कि क्या सलमान गाना गाएंगे तो उन्होंने कहा, 'सलमान बिल्कुल गाना गाएंगे। मैं उन्हें माइक के सामने देखने का इंतजार नहीं कर सकता।' सलमान इससे पहले सात फिल्मों में गाने गा चुके हैं।

अब दिखाऊंगी गायकी के तेवर : सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म में लव जेहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया जा रहा है। इस पर प्रीतम ने कहा, 'इसमें कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है। ये एक आदमी और बच्चे की इंसानियत भरी कहानी है। जब लोग इसे देखेंगे तो किसी भी समुदाय को इसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं लगेगा।'

'बजरंगी भाईजान' में सलमान के अपोजिट करीना कपूर हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार गाया फिल्म में गाना