विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान, शाहरुख और आमिर साथ देखेंगे 'बजरंगी भाईजान'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 09 Jul 2015 11:31 AM (IST)

इन दिनों फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जोर-शोर से चर्चा है कि सलमान खान अपने 'दोस्त' शाहरुख खान और आमिर खान के लिए 'बजरंगी भाईजान' की स्‍पेशल स्‍‍क्रीनिंग रख रहे हैं। फिलहाल उनकी यह फिल्‍म विवादों में भी घिर गई है। कई समूहों ने इस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में जोर-शोर से चर्चा है कि सलमान खान अपने 'दोस्त' शाहरुख खान और आमिर खान के लिए 'बजरंगी भाईजान' की स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं। फिलहाल उनकी यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। कई समूहों ने इस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उन्हें बजरंगी के साथ भाईजान जोड़ने पर आपत्ति है।

क्या शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ करेंगे एड?

खैर, सलमान इससे इतर अपनी इस फिल्म का प्रचार करने में व्यस्त हैं। इस प्रचार अभियान की शुरुआत उनके फिर से दोस्त बने शाहरुख ने तब की थी, जब उन्होंने सबसे पहले 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक ट्वीट किया था। इसके बाद आमिर ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था।

'गंगाजल 2' की शूटिंग को मिस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

अब सलमान ने अपनी प्रचार टीम से कहा है कि आमिर और शाहरुख से वक्त मांगे और जब भी उन दोनों को सहूलियत हो 'बजरंगी भाईजान' की स्क्रीनिंग का इंतजाम किया जाए। आमिर जल्द ही 'दंगल' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और शाहरुख 'रईस' में व्यस्त हैं।

शबाना आजमी को रितिक रोशन में नजर आता है 'रांझा'

चर्चा तो यह भी है कि 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज के दिन ही शाहरुख खान की 'रईस' का टीजर भी लॉन्च किया जाएगा। इससे बिल्कुल साफ है कि सलमान के फैंस के जरिए शाहरुख अपनी फिल्म का जोरदार तरीके से प्रचार शुरू करना चाहते हैं।

'गंगाजल 2' की शूटिंग को मिस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

वैसे ये तो आपको पता ही होगा कि सलमान की 'सुल्तान' और शाहरुख की 'रईस' अगले साल ईद पर एक साथ रिलीज हो सकती हैं। अच्छा है कि दोनों स्टार एक-दूसरे की फिल्म को बढावा दे रहे हैं। शाहरुख ने कहा भी था कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराव होगा, हमारा नहीं।