यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भंसाली नहीं चाहते थे इस बार कंगना को मिले बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड!
कंगना रनोट ने 63वें नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया है। सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, कंगना को मिल रहे इस अवार्ड से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

मुंबई। कंगना रनोट ने 63वें नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया है। सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, कंगना को मिल रहे इस अवार्ड से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दीपिका पादुकोण को मिलता, तो उन्हें बेहद खुशी होती।
अलग हो चुके रितिक-सुजैन ने बेटे रेहान को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश
फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड दिया जा रहा है। लेकिन भंसाली का कहना है कि कंगना आउटस्टैंडिंग हैं, पर वो चाहते थे कि ये अवॉर्ड दीपिका पादुकोण को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मिले। उन्होंने कहा, 'कंगना एक बेहतरीन अदाकारा हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन मैं दिल से चाहता था कि दीपिका या प्रियंका को इस बार ये अवार्ड मिले। दीपिका ने कमाल की एक्टिंग की है, वहीं प्रियंका की परफॉर्मेंस भी बढि़या रही थी।'
उन्होंने कहा, 'नेशनल अवॉर्ड ज्यूरी ने कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना है। मुझे इस बात की खुशी है। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। लेकिन बतौर डायरेक्टर मैं चाहता था कि ये अवॉर्ड दीपिका या प्रियंका को दिया जाए। बता दें कि 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया है।
माधुरी दीक्षित अब इस डांस शो के इंडियन वर्जन को जज करती आएंगी नजर
भंसाली से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में कभी कंगना के साथ काम करने के इच्छुक हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए, मैं भविष्य के बारे में बात नहीं करता हूं। ये प्लानिंग पर निर्भर है। मैं अवार्ड या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए फिल्म नहीं बनाता हूं। मेरी प्राथमिकता दर्शक होते हैं, मैं उन्हीं के लिए फिल्म बनाता हूं।'

