विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में खत्म हो जाएगा ये अहम किरदार

By Edited By:
Updated: Sun, 06 Jul 2014 10:45 AM (IST)

कलर्स चैनल के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में एक और बड़ा बदलाव आने वाला हैं। भैरों (अनूप सोनी) और सुमित्रा (स्मिता बसंल) के सीरियल

News Article Hero Image

मुंबई। कलर्स चैनल के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में एक और बड़ा बदलाव आने वाला हैं। भैरों (अनूप सोनी) और सुमित्रा (स्मिता बसंल) के सीरियल से जाने के बाद एक और अहम किरदार की इस सीरियल से छुट्टी हो रही है।

खबर है कि बालिका वधू में बसंत यानी ताऊसा का किरदार निभाने वाले सत्यजीत शर्मा कुछ दिनों बाद इस सीरियल में नजर नहीं आएंगे। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में खुद सत्यजीत शर्मा ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'मुझे अनौपचारिक तौर पर बताया गया है कि मेरा किरदार खत्म किया जा रहा है। ऐसा शायद इसी महीने हो जाएगा।'

सत्यजीत शर्मा बालिका वधू की शुरुआत यानी छह साल से सीरियल के साथ जुड़े हुए हैं। सीरियल में अपना किरदार खत्म किए जाने पर सत्यजीत शर्मा ने कहा, हमें परिपक्वता दिखानी चाहिए और सीरियल के हित में लिए जाने वाले फैसले को स्वीकार करना चाहिए।

टीवी क्‍वीन एकता कपूर के बारे में यह खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

क्लिक करके जानिए, टीवी सीरियल दीया और बाती हम के सेट पर कैसे हुआ हादसा