विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'करन-अर्जुन' की क्या होने वाली है वापसी, चर्चा में फ़िल्म का सीक्वल

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 12:16 PM (GMT+05:30)

शाह रुख़ और सलमान के बीच बदले हुए रिश्ते के मद्देनज़र ये चर्चाएं ज़ोर पकड़ रही हैं कि 'करन-अर्जुन पार्ट 2' बनने वाली है।

Exclusive: 'करन-अर्जुन' की क्या होने वाली है वापसी, चर्चा में फ़िल्म का सीक्वल
Exclusive: 'करन-अर्जुन' की क्या होने वाली है वापसी, चर्चा में फ़िल्म का सीक्वल

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान और शाह रुख़ ख़ान की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर लौट सकती है। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड के इन दो ख़ानों की वापसी आइकॉनिक फ़िल्म 'करन-अर्जुन' के सीक्वल से होगी। 

राकेश रोशन डायरेक्टिड 'करन-अर्जुन' पुनर्जन्म पर आधारित हिट फ़िल्मों की लिस्ट में शुमार है। ये पहली फ़िल्म है, जिसमें सलमान और शाह रुख़ साथ आये थे। समय-समय पर इस बात को लेकर कयास लगाया जा रहे थे कि इस फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना है, लेकिन फिर सलमान और शाह रुख़ के बीच लंबे समय तक दूरियां रहीं तो इस ख़बर पर विराम लग गया। हालांकि शाह रुख़ और सलमान के बीच बदले हुए रिश्ते के मद्देनज़र ये चर्चाएं ज़ोर पकड़ रही हैं कि 'करन-अर्जुन पार्ट 2' बनने वाली है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त के बाद इस एक्टर-सिंगर की बायोपिक करेंगे रणबीर, अनुराग ने की पुष्टि

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ख़बर है कि राकेश रोशन एक बार फिर से अपनी इस फ़िल्म को लेकर योजना बना रहे हैं कि वह फ़िल्म का सीक्वल लिखेंगे। हालांकि राकेश रोशन की यह योजना फिलहाल बिल्कुल शुरुआती स्टेज में हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार राकेश ने सलमान और शाह रुख़ से इस बारे में बातचीत की है और दोनों ने दिलचस्पी भी जताई है।

यह भी पढ़ें: ऋषि से रितिक तक, इन बेटों ने किया पापा के डायरेक्शन में डेब्यू

बताते चलें कि फ़िल्म 'रईस' और 'काबिल' फ़िल्म की बॉक्स ऑफिस क्लैश के वक़्त राकेश रोशन और शाह रुख़ ख़ान के बीच तनाव की ख़बरें ख़ूब आयीं, लेकिन लगता है कि अब दोनों के बीच ऑल इज़ वेल है। हालांकि यह भी सच है कि करन-अर्जुन राकेश रोशन के ज़हन में अटकी है। काबिल की रिलीज़ के वक़्त भी जब उनसे सीक्वल का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि कहानी अगर उन्हें समझ आयी तो वह ज़रूर लिखेंगे।

यह भी पढ़ें: रीमेक और कॉपीड फ़िल्मों ने बनाया सलमान को सुपरस्टार, ट्यूबलाइट भी अडेप्टेशन

साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि करन अर्जुन सलमान-शाहरुख़ के अलावा कोई नहीं हो सकता। अब 'करन-अर्जुन 2' के भविष्य की सच्चाई तो ऑफ़िशियल एनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगी। वैसे बता दें कि शाह रुख़ 23 जून को रिलीज़ हो रही सलमान ख़ान की फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' में केमियो कर रहे हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।