Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाहरुख के बेटे अबराम को पसंद आया आमिर खान का ये गिफ्ट

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 19 May 2016 06:37 PM (GMT+05:30)

    शाहरुख खान के घर पर आयोजित डिनर पार्टी में आमिर खान की उनके बेटे अबराम से मुलाकात हुई, जिसे उन्‍होंने एक बहुत ही प्‍यारा गिफ्ट दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने सुपरस्टार दोस्त शाहरुख खान के पॉपुलर हो चुके बेटे अबराम को एक गिफ्ट दिया है, जो उन्हें बहुत पसंद आया है। इसके लिए शाहरुख ने ट्विटर के जरिए आमिर का शुक्रिया अदा किया है।

    अनुपम खेर के बेटे ने सोनम कपूर की बहन से तोड़ दी सगाई!

    शाहरुख ने यह ट्वीट सुबह करीब चार बजे किया है। आमिर ने अबराम को गिफ्ट में ट्वॉयज दिया है। इसके लिए आमिर का शुक्रिया अदा करते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया। साथ ही बताया कि अबराम अभी भी जगा हुआ है और उनके ट्वॉयज के साथ खेल रहा है।

    शाहरुख के दो साल के बेटे से आमिर की मुलाकात तब हुई, जब उन्होंने बुधवार रात अपने मन्नत बंगले पर एप्पल के सीईओ टीम कूक के लिए डिनर पार्टी आयोजित की। वैसे भी अबराम अपनी क्यूटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा के साथ तलवारबाजी करते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था।

    खबरें और भी