विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों में अभी कमबैक नहीं करेंगी शिल्पा

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 10 Jan 2015 10:02 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का कहना है कि फिलहाल उनकी किसी फिल्म में काम करने की योजना नहीं है क्योंकि वो अभी अपना पूरा ध्यान अपने बेटे वियान की देखभाल में लगाना चाहती हैं। वियान इस साल मई में दो साल का हो जाएगा। उन्होंने 2009 में कारोबारी राज कुंद्रा

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का कहना है कि फिलहाल उनकी किसी फिल्म में काम करने की योजना नहीं है क्योंकि वो अभी अपना पूरा ध्यान अपने बेटे वियान की देखभाल में लगाना चाहती हैं। वियान इस साल मई में दो साल का हो जाएगा। उन्होंने 2009 में कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की थी।

संजय दत्त की फरलो बढ़ी, राजनीतिक विवाद शुरू

शिल्पा ने कहा, ‘अभी मैं एक भी फिल्म नहीं कर रही हूं क्योंकि वियान बहुत छोटा है। मैं मदरहुड को एंजॉय कर रही हूं। मैं उसे पूरा समय देना चाहती हूं।’ इस बीच शिल्पा न्यूट्रिशन और हेल्थ पर एक किताब लिख रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर 39 साल की एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैं न्यूट्रिशन और हेल्थ पर एक किताब लिख रही हूं। लोग सोचते हैं कि मैं जन्म से ही पतली हूं तो ये सच नहीं है। मैंने इसके लिए वाकई काफी मेहनत की है। इस साल मैं खुद इस किताब का विमोचन करूंगी।’

तमिल फिल्मों में दो दशक बाद वापसी करेंगी श्रीदेवी

खैर ये खबर शिल्पा के फैंस के लिए बेशक निराशाजनक है, लेकिन उम्मीद है कि वियान के बड़े होने पर वो बड़े पर्दे पर जरूर नज़र आएंगी।

आमिर खान के भाई करेंगे फिल्मों में कमबैक