विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिल्पा शेट्टी के पिता का अंतिम संस्कार ,अक्षय- अभिषेक पहुंचे

By ManojEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2016 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 02:48 PM (IST)

आज बुधवार सुबह विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई चेहरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। 74 साल के सुरेंद्र शेट्टी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

आज बुधवार सुबह विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई चेहरे नज़र आये जिनमें अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन भी शामिल थे।

' छुपा रुस्तम ' निकला ये टीवी होस्ट, सनी लियोनी के साथ जाएगा बैंकॉक

इस मौके पर शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को शोक संवेदना देने वालों में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, हरमन बावेजा, बंटी वालिया, किशन कुमार, सलीम खान, आर माधवन, संजय कपूर, रतन जैन, रजत रावल, मोरानी ब्रदर्स, कृष्का लुल्ला, कृपाशंकर सिंह, वासु भगनानी, सोफी चौधरी, मिलिंद देवडा, टेरेंस और गणेश हेगड़े समेत कई बॉलीवुड स्टार्स अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

'सरकार' में एक और किरदार , इस 'रॉक स्टार ' की भी हो गई इंट्री

शिल्पा के पिता दवाइयों के लिए वॉटर प्रूफ कवर बनाने वाली कंपनी चलाते थे। शिल्पा पिछले कई महीनों से पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रख रही थीं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में शिल्पा ने बताया था की "इस उम्र में वे घूमने जाते हैं। खुद की हेल्थ का ख्याल रखते हैं। उन्हें कोई बीमारी नहीं है। कुछ सालों पहले उन्हें लकवा मार गया था।"

विद्या बालन अब 'कहानी -2 ' के लिए करने जा रही हैं ये बड़ा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।