विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रुति हासन के साथ अब कोई नहीं लेगा पंगा

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 02 Nov 2014 03:09 PM (IST)

श्रुति हासन अपनी अगली तीन फिल्मों में एक्शन स्टार्स के साथ काम कर रही हैं। अभिनेत्री फिल्म 'गब्बर' में अक्षय कुमार, 'वेलकम बैक' में जॉन अब्रहाम और 'यारा' में विद्युत जामवाल के साथ नज़र आएंगी। तीनों सितारे अपने अलग-अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार सुपरस्टार फाइटर हैं

News Article Hero Image

मुंबई। श्रुति हासन अपनी अगली तीन फिल्मों में एक्शन स्टार्स के साथ काम कर रही हैं। अभिनेत्री फिल्म 'गब्बर' में अक्षय कुमार, 'वेलकम बैक' में जॉन अब्रहाम और 'यारा' में विद्युत जामवाल के साथ नज़र आएंगी।

तीनों सितारे अपने अलग-अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार सुपरस्टार फाइटर हैं तो जॉन अब्राहम माचो मैन की छवि रखते हैं और विद्युत मार्शल आर्ट्स में मंझे हुए हैं।

अब कोई भी श्रुति से उस वक्त पंगा नहीं लेगा जब ये तीनों या इन तीनों में से एक भी स्टार उनके साथ होगा।

पढ़ेंः अक्षय कुमार ने निकाला इस हीरोइन का डर

पढ़ेंः इस हीरोइन पर आया सुरेश रैना का दिल!