विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दबंग 3' में सोनाक्षी होंगी या नहीं, इसको लेकर दिया ये जवाब, फैंस हो जाएंगे खुश

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 24 Aug 2016 07:18 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्‍हा के लिए फिल्‍म 'दबंग' हमेशा खास रहेगी और वो मानती हैं कि आज जो भी हैं, वो इसकी बदौलत ही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, पीटीआई। अब तक आईं 'दबंग' सीरीज की फिल्में हिट रही हैं। अब इसके थर्ड पार्ट को लेकर चर्चाएं हैं और इसके साथ ही स्टार कास्ट को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ चुकी हैं। मगर सोनाक्षी सिन्हा के 'दबंग 3' में होने को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। अब तक यही कहा जा रहा है कि इस बार सोनाक्षी इस फिल्म सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी और इसके लिए सलमान खान के साथ उनके मतभेद को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

होने वाला है बड़ा धमाका, शाहरुख और कंगना पहली बार करने जा रहे हैं साथ काम!

अब इस मामले में सोनाक्षी का बयान सामने आया है और उन्होंने बहुत ही साफगोई से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 'दबंग' में उनके द्वारा निभाया गया किरदार रज्जो इस बार भी फिल्म का हिस्सा होगा तो वो ही उसे करेंगी। सलमान ने ही 'दबंग' से सोनाक्षी को बॉलीवुड में लॉन्च किया था और इस पहली फिल्म से ही वो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही थीं।

फिर दिखेगी 'मुन्नी' और 'बजरंगी भाईजान' की जोड़ी, फिल्म का नाम देख चौंक जाएंगे!

अब मेकर्स इस फिल्म का थर्ड पार्ट बनाने को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन सोनाक्षी के इसमें नहीं होने की चर्चाएं हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 'दबंग 2' में उनके किरदार रज्जो की मौत नहीं हुई थी। अगर वो है तो यह हमेशा उनके द्वारा ही निभाया जाएगा। हालांकि सोनाक्षी ने यहां तक कहा कि अगर मेकर्स चाहते हैं कि वो 'दबंग 3' में गेस्ट का ही रोल निभाएंं तो वो इसके लिए भी तैयार हैं। उनके लिए फिल्म 'दबंग' हमेशा खास रहेगी और वो मानती हैं कि आज जो भी हैं, वो इसकी बदौलत ही हैं।