विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू, लाया जा रहा है मुंबई

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 01 Mar 2015 10:57 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 01 Mar 2015 03:32 PM (GMT+05:30)

हर तरफ खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू हो गया है जिसके चलते उन्हें राजकोट के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू हो गया है जिसके चलते उन्हें राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया जा रहा है कि जहां उनका आगे का इलाज किया जाएगा। हालांकि एक्ट्रेस के करीबी सूत्र का कहना था कि उन्हें स्वाइन फ्लू नहीं बल्कि सिर्फ जुकाम और खांसी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को भी स्वाइन फ्लू

सूत्र ने कहा, 'सोनम को स्वाइन फ्लू नहीं हुआ है, जैसा अफवाहों में कहा जा रहा। वो सिर्फ ब्लड टेस्ट और एक्स रे के लिए अस्पताल गई थी। वो अस्पताल में भर्ती भी नहीं हैं। उन्हें सर्दी और बुखार था। वो सिर्फ चेकअप के लिए वहां गई थी।'

गुजरात के राजकोट में वो सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त थीं। शूटिंग के दौरान तबीयत नासाज होने पर सोनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सारी जांच होने के बाद सोनम का स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव निकला। सोनम को राजकोट के स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को राजकोट जिले के कलेक्टर मनीष चंद्रा ने बताया, 'सोनम कपूर का स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और स्टर्लिंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शायद उन्हें स्वाइन फ्लू मुंबई में अपने फीजिकल ट्रेनर से हुआ है और जब तक वो यहां आईं, उन्हें स्वाइन फ्लू हो चुका था।'

सलमान का टेस्ट भी कराया गया, जो नेगेटिव आया है। सोनम की मां सुनीता राजकोट पहुंच गई थी।

फिल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा के बेटे अमित की मौत

इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा और बेटे को भी स्वाइन फ्लू हो गया था।

अनुपमा ने ट्विटर पर बताया था कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है। हालांकि उन्होंने ये जिक्र नहीं किया था कि विधु और उनका बेटा भी स्वाइन फ्लू की चपेट में थे।

विधु विनोद चोपड़ा के पूरे परिवार को हुआ स्वाइन फ्लू!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।