विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बहादुर लड़की का किरदार निभाएंगी सोनम कपूर!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 27 Dec 2014 09:21 AM (IST)Updated: Sat, 27 Dec 2014 09:52 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अब चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने की तैयारी में हैं। सुनने में आया है कि सोनम 23 साल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अब चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने की तैयारी में हैं। सुनने में आया है कि सोनम 23 साल की बहादुर फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी। नीरजा ने 1986 में कराची में हाइजैक हुए एक अमेरिकी एयरप्लेन के कई यात्रियों की जान बचाई थी।

ये हीरोइन निभाएगी धौनी की पत्नी साक्षी का किरदार!

खबरों की मानें तो सोनम इस बायोपिक में नीरजा का किरदार निभाने के लिए हां कर चुकी हैं। एक सूत्र ने बताया कि फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करेंगे। हालांकि सोनम ने खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन नीरजा के भाई अनीष ने कोई भी जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि कई फिल्म निर्माताओं ने नीरजा की बायोपिक बनाने के लिए उनके परिवार से संपर्क किया था।

संजय दत्त ने अविश्वसनीय जिंदगी जी है: हिरानी

नीरजा की शादी दहेज प्रताड़ना के चलते एक साल के अंदर ही टूट गई थी। इसके बाद वो पैन एम एयरलाइंस में काम करने लगी। 5 सितंबर 1986 को उनकी फ्लाइट 73 एयरलाइन जब कराची में उतरी, तब चार आतंकवादियों ने उसे हाइजैक कर लिया। अमेरिकन कॉकपिट क्रू के तीन सदस्य भाग निकले लेकिन बहादुर नीरजा ने हालात का सामना करने का फैसला किया। उन्होंने यात्रियों के पासपोर्ट छुपा लिए ताकि आतंकियों को इस बात का पता न चल सके कि कौन सा यात्री अमेरिकी है और कौन सा नहीं। इस दौरान जब आतंकवादियों ने तीन बच्चों पर गोलियां चलानी शुरू की तो उन्हें बचाने के लिए नीरजा ने खुद गोलियां खा ली। इस आतंकवादी घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि करीब 1000 अन्य घायल हुए थे।

नीरजा को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान अशोका चक्र दिया गया था। देश में ये पुरस्कार पाने वारी नीरजा सबसे कम्र की इंसान थी।

अजहरुद्दीन की बायोपिक में संगीत बिजलानी बनेंगी करीना?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।