विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी को लेकर इस वजह से थोड़े चिंतित हैं सुनील शेट्टी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 27 Jul 2015 11:49 AM (IST)

किसी स्‍टार के बच्‍चे जब फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कदम रखते हैं तो उन पर बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी होती है। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी सलमान खान प्रोडक्‍शन की फिल्‍म 'हीरो' से बॉलीवुड में छाने को तैयार हैं। ऐसे में वो अपने बेटी को लेकर खुश होने के साथ

News Article Hero Image

मुंबई। किसी स्टार के बच्चे जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते हैं तो उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में छाने को तैयार हैं। ऐसे में वो अपने बेटी को लेकर खुश होने के साथ ही थोड़े चिंतित भी हैं।

क्यों सेल्फी लेने से बचती हैं इलियाना डिक्रूज?

सुनील शेट्टी के मुताबिक, उन्होंने दो दशक से अधिक के अपने फिल्मी करियर में इज्जत कमाने के साथ ही अपनी क्लीन इमेज बनाकर रखी और ये सब उनके अच्छे व्यवहार की बदौलत संभव हो सका। ऐसे में वो चाहते हैं कि उनकी बेटी आथिया भी उनके नक्शे-कदम पर चले।

आलिया भट्ट ने कहा, इंतजार जाया नहीं जाएगा

सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्हें खुशी है कि आथिया ने एक्टिंग को अपना करियर बनाया, मगर मेरी उसको सिर्फ यही सलाह है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा व्यवहार बनाकर रखे। उन्होंने ये भी बताया कि आथिया बचपन से ही एक्टिंग की दीवानी थी और स्कूल के दिनों में प्ले में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी।