विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश ने कर दिया सनी देओल का करोड़ों का नुकसान!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2015 04:01 PM (IST)

बीते दो दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने सबका हाल बेहाल कर दिया है। इससे ने सिर्फ आम लोग परेशान हैं बल्कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। 28 फरवरी को अचानक बारिश शुरू होने से कमालिस्तान स्टूडियो में लगे उनके सेट पर

News Article Hero Image

मुंबई। बीते दो दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने सबका हाल बेहाल कर दिया है। इससे ने सिर्फ आम लोग परेशान हैं बल्कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

शाहरुख के टीवी शो की शूटिंग के दौरान लगी स्टूडियो में आग

28 फरवरी को अचानक बारिश शुरू होने से कमालिस्तान स्टूडियो में लगे उनके सेट पर मौजूद यूनिट के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यूनिट सनी की अगली फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की शूटिंग कर रही थी। सेट काफी महंगा था और बारिश ने काफी नुकसान कर दिया है। हालांकि सेट को बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन माना जा रहा है कि नुकसान करोड़ों में आंका जा सकता है।

इसके अलावा मध आइलैंड पर बना एक और सेट बारिश में भीग गया। यूनिट के एक सूत्र ने बताया, 'तेज हवाओं और बारिश की वजह से मध आइलैंड पर भी हमारे सेट को काफी नुकसान हुआ है। हम वहां 8 मार्च के बाद शूट करने वाले थे। लेकिन अब शूटिंग टालनी पड़ेगी क्योंकि सेट की मरम्मत करने में वक्त लगेगा।'

वरुण-श्रद्धा की 'एबीसीडी 2' के सेट पर लगी आग

सनी देओल ने 1 मार्च को दक्षिण मुंबई में फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए 100 गाड़ियां किराए पर ली थी। वो रविवार का दिन था क्योंकि वहां शूट करने के लिए सिर्फ उसी दिन की अनुमति है। लेकिन बारिश ने न सिर्फ शूटिंग रोक दी बल्कि सनी देओल का करोड़ों का नुकसान भी कर दिया।

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं सलमान