विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायरल वीडियो में जिस रोती हुई बच्ची को लेकर उठा था तूफ़ान, उसका निकला बॉलीवुड कनेक्शन

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Wed, 23 Aug 2017 06:59 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार की सुबह इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में जिस रोती हुई बच्ची को लेकर उठा था तूफ़ान, उसका निकला बॉलीवुड कनेक्शन
वायरल वीडियो में जिस रोती हुई बच्ची को लेकर उठा था तूफ़ान, उसका निकला बॉलीवुड कनेक्शन

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अगर आप सोशल मीडिया के कीड़े हैं तो पिछले हफ़्ते लगभग चार साल की बच्ची का एक वीडियो आपकी नज़रों से ज़रूर गुज़रा होगा, जिसमें वो अंग्रेजी की गिनती सीखते हुए रो रही है और उसे डांटते हुए एक महिला की आवाज़ सुनायी देती है। बच्ची इतना डरी-सहमी हुई लगती है कि महिला से प्यार से पढ़ाने की इल्तिज़ा करती है, मगर डपटते हुए महिला फिर भी उसे थप्पड़ लगती है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार की सुबह इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया था। युवराज सिंह समेत इंडियन क्रिकेट टीम के दूसरे मेंबर्स ने भी इसे शेयर किया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स और प्रतिक्रियाएं आने लगे। क्रिकेटर्स ने इस वीडियो को शर्मनाक करार देते हुए पढ़ाई के इस तरीक़े की निंदा की। अब इस वीडियो में दिखायी गयी बच्ची के बारे में जानकारी सामने आयी है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें: महज़ 4 महीने बाद फिर रिलीज़ होगी ये फ़िल्म, वजह हैं अक्षय कुमार

 

The fact that the pain and anger of the child is ignored and ones own ego to make the child learn is so massive that compassion has totally gone out of the window. This is shocking and saddening to another dimension. A child can never learn if intimidated. This is hurtful.

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

वीडियो में जो बच्ची नजर आ रही है, वह दरअसल सिंगर-कंपोजर तोशी-शारिब साबरी की बहन की बेटी हया बतायी जा रही है और अनुमान लगाया जा रहा है, इस बच्ची को जो महिला बच्ची को पढ़ा रही हैं, वह दरअसल इन दोनों की बहन ही हैं।

 

ride with my jaaanam niece#gladiator#bike#gypsyking👊👊👊

A post shared by Sharib Sabri (@sharibsabri) on

इसका खुलासा तब हुआ, जब इस बच्ची के कई फ़न वीडियोज शारिब-साबरी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर नज़र आये, जिसमें वह अपने मामू के साथ कभी बाइक पर तो कभी घर में मस्ती करती नज़र आ रही है। एक वीडियो में बच्ची नमाज़ की भी तैयारी करती नज़र आ रही है। एक वीडियो में वह स्वतंत्रता दिवस भी मनाती दिख रही है। एक तस्वीर में खुद शारिब ने लिखा है, ''मेरी नीस (भांजी) अब नमाज़ पढ़ने जा रही है।'' उसी पोस्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि यह बच्ची शारिब की भांजी हैं।

यह भी पढ़ें: इलियाना डिक्रूज़ के साथ हुई बदतमीज़ी, सोशल मीडिया में छलका दर्द

 

my baby praying namaz#daughters#mama#myniece#peace

A post shared by Sharib Sabri (@sharibsabri) on

इस ख़बर पर तोशी और शारिब साबरी दोनों भाइयों से हमने संपर्क करने की कोशिश की, मगर ख़बर लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो सका। बताते चलें कि तोशी-साबरी ने कई लोकप्रिय गीतों की आवाज दी है और कंपोज़ भी किया है, जिनमें 'राज़- मिस्ट्री कांटीन्यूज़' का गीत 'माही', 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' का 'इमोशनल फूल', 'संतरंगी साथिया' जैसे गाने शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी से आलिया तक इन 12 सेलेब्रिटीज़ में ये बात है कॉमन