विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, कौन हैं सलमान संग 'ट्यूबलाइट' में नजर आने वालीं एक्‍ट्रेस जूह जूह

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 01:56 PM (IST)

बतौर वीजे एक अलग पहचान बनाने के बाद जूह जूह ने एक्टिंग वर्ल्‍ड की ओर रुख किया। यहां भी उनके हाथ सफलता लगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में चाइनीज एक्ट्रेस जूह जूह के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। सलमान के इंडियन फैन्स के लिए ये नाम नया है, क्योंकि जूह जूह की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। वैसे बता दें कि जूह जूह चाइनीज फिल्म इंडस्ट्री का लोकप्रिय नाम हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं जूह जूह से...!

जूह जूह का जन्म चीन के बीजिंग में 19 जुलाई 1984 को एक मिलिट्री फैमिली में हुआ। इनके दादाजी पीपल्स लिब्रेशन आर्मी में थे और उन्हें अपने जमाने में कई युद्ध लड़े थे।

सलमान खान 'ट्यूबलाइट' में करेंगे इस चाइनीज एक्ट्रेस से रोमांस

जूह जूह पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज रही हैं। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक्स और इंफॉर्मेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल कर रखी है। ग्रेजुएशन के बाद जूह जूह ने डिजाइनिंग में करियर बनाना चाह, लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। इसके बाद उनका सेलेक्शन एमटीवी चाइना के लिए बतौर वीजे हो गया। यहां से जूह जूह को एक पहचान मिली।

बतौर वीजे एक अलग पहचान बनाने के बाद जूह जूह ने एक्टिंग वर्ल्ड की ओर रुख किया। यहां भी उनके हाथ सफलता लगी। जूह जूह कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट जैसे 'वट वुमेन वांट', 'शंघाई कॉलिंग' और 'लास्ट फाइट'।

सलमान खान की ही तरह 'ट्यूबलाइट' की उनकी को-एक्ट्रेस जूह जूह को भी घुड़सवारी का शौक है। जूह जूह बहुत अच्छी घुड़सवार भी हैं।

जूह जूह अपने काम को बहुत अच्छी तरह मैनेज करती हैं। उनके विदेशी प्रोजेक्ट्स का काम वहीं एजेंसी देखती है, जिसकी सेवाएं इन दिनों प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं।

जूह जूह अभी तक कई लोगों को डेट कर चुकी हैं, लेकिन इन दिनों वह सिंगल हैं। वैसे दिखने में भी जूह जूह बहुत अच्छी हैं। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें अपने सपनों का राजकुमार बॉलीवुड में ही मिल जाए।

महेश भट्ट ने खोला राज, क्यों नहीं करना चाहते बेटी आलिया संग फिल्म