विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाइगर के साथ कौन हैं ये नई मोहतरमा?

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sun, 22 Feb 2015 10:15 AM (IST)

जैकी श्राॅफ के नवाबजादे टाइगर श्राॅफ पर बॉलीवुड का रंग पूरी तरह से चढ़ गया है। अपनी 'हीरोपंती' से तो वह पहले ही लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बना चुके हैं। अब तो वह खुल्‍लम-खुल्‍ला डेटिंग-सेटिंग भी करने लगे हैं। हाल ही मे टाइगर एक अनजान मोहतरमा के साथ

News Article Hero Image

मुंबई। जैकी श्राॅफ के नवाबजादे टाइगर श्राॅफ पर बॉलीवुड का रंग पूरी तरह से चढ़ गया है। अपनी 'हीरोपंती' से तो वह पहले ही लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बना चुके हैं। अब तो वह खुल्लम-खुल्ला डेटिंग-सेटिंग भी करने लगे हैं। हाल ही मे टाइगर एक अनजान मोहतरमा के साथ बांद्रा में नजदीकियां बढ़ाते नजर आए।

आखिर किसने अनुष्का को बार-बार फोन कर किया परेशान?

अब टाइगर के साथ नजर आने वालीं यह मोहतरमा कौन हैं, इस बारे में तो अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन उनके नए प्यार के चर्चे फिर से शुरू हो गए हैं। टाइगर की अभी सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हुई है, लेकिन दमदार अभिनय के साथ ही अपने डोले-शोले और कमाल की डांसिंग से वह दर्शकों के, खासतौर से लड़कियों के दिलों में अपने लिए परमानेंट जगह बना चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ करना चाहते हैं कट्रीना के साथ काम

अपने साथी अभिनेत्रियों के बीच भी टाइगर खासा लोकप्रिय हो चुके हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म की हीरोइन कृति सैनन के साथ भी उनके लिंकअप की काफी खबरें आईं। खैर, अब तो यह टाइगर के पास्ट का हिस्सा हो गया है, अब यह जानना दिलचस्प होगा कि आखिर टाइगर इन दिनों किनके साथ नजदीकियां बढ़ाने में व्यस्त हैं।


...जब नशे में धुत हुईं ये एक्ट्रेस

वैसे जैकी श्रॉफ के यह नवाबजादे कट्रीना कैफ के भी बड़े दीवाने हैं और उनके साथ रोमांस करने को बेकरार हैं, लेकिन अफसोस वह तो इन दिनों रणबीर कपूर के साथ व्यस्त हैं।

सनी की पिंक बिकिनी का दिलचस्प राज