विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती' विवाद: दीपिका को धमकी देने वालों को ट्विंकल खन्ना का करारा जवाब

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 21 Nov 2017 12:24 PM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 07:44 AM (IST)

पद्मावती का राजपूत संगठनों और सियासी दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है। बात इतनी बढ़ चुकी है कि अब ...और पढ़ें

'पद्मावती' विवाद: दीपिका को धमकी देने वालों को ट्विंकल खन्ना का करारा जवाब
'पद्मावती' विवाद: दीपिका को धमकी देने वालों को ट्विंकल खन्ना का करारा जवाब

मुंबई। अक्षय कुमार की बेटर हाफ़ ट्विंकल खन्ना अपनी ज़बर्दस्त सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिए सोशल मीडिया में विख्यात हैं। कई मौक़ों पर उन्होंने इसका शानदार प्रदर्शन किया है। अब 'पद्मावती' मामले में भी ट्विंकल का सेंस ऑफ़ ह्यूमर सामने आया है। उन्होंने पद्मावती के लिए दीपिका पादुकोण को सरेआम मिल रहीं जान की धमकियों पर सिस्टम की ख़ामोशी पर सवाल खड़ा किया है। 

ट्विंकल ने ट्वीट करके पूछा है कि देश जानना चाहता है- ''क्या इस 10 करोड़ की ईनामी राशि में जीएसटी शामिल है?'' इस ट्वीट के साथ ट्विंकल ने एक ख़बर भी शेयर की है, जिसमें हरियाणा बीजेपी के मीडिया कोऑर्डिनेटर सूरज पाल अमू ने मेरठ के उस युवक को बधाई दी है, जिसने दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर काटकर लाने वाले को 5 करोड़ का ईनाम देने का एलान किया था। सूरज ने इससे आगे जाते हुए 10 करोड़ के ईनाम का एलान करने के साथ सिर काटने वाले के परिवार की देखभाल करने की बात भी कही। हालांकि बाद में बीजेपी ने ऐसे बयानों से अपना पल्ला झाड़ लिया था। 

यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद में कूदे कमल हासन, कहा- दीपिका का सिर चाहता हूं लेकिन...

बता दें कि पद्मावती का राजपूत संगठनों और सियासी दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि फ़िल्म में रानी पद्मावती के किरदार को सही तरीक़े से नहीं दिखाया जा रहा है। इससे उनकी गरिमा और सम्मान को चोट पहुंचेगी। बात इतनी बढ़ चुकी है कि अब दीपिका और भंसाली का सिर और नाक काटने वालों को ईनाम देने का एलान भी किया जा रहा है। इन धमिकयों के मद्देनज़र मुंबई में दीपिका की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है। 

यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद के चलते दीपिका ने जीईएस सम्मेलन का न्यौता ठुकराया

वहीं, कुछ राज्य सरकारें भी पद्मावती के ख़िलाफ़ हो गयी हैं। पंजाब और उत्तर प्रदेश में फ़िल्म को आपत्तिजनक भाग हटाए बिना रिलीज़ ना होने देने की बात कही जा रही है, वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि आपत्तिजनक हिस्से हटाए जाने के बाद भी फ़िल्म रिलीज़ नहीं होने देंगे। कुछ यही तेवर राजस्थान सरकार के भी हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने फ़िल्म के लिए अपना समर्थन जताया है। पद्मावती की रिलीज़ फ़िलहाल स्थगित कर दी गयी है। फ़िल्म पहले पहली दिसंबर को सिनेमाघरों में जाने वाली थी। अगली डेट का एलान नहीं किया गया है, पर माना जा रहा है 2018 के शुरुआती महीनों मे पद्मावती थिएटर्स में पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: राजपूतों का विरोध या सेंसर बोर्ड का दबाव, क्यों टली पद्मावती की रिलीज़

उधर, करणी सेना ने अपना रुख़ नरम करते हुए शर्त रखी है कि अगर रजवाड़े फ़िल्म को पास कर देंगे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं। पद्मावती की रिलीज़ को लेकर ये हंगामा ख़त्म तो होगा, मगर कब और कैसे, बस इसका इंतज़ार है। इतने बवाल के बाद ट्विंकल चाहती हैं कि पद्मावती जब भी रिलीज़ हो, ब्लॉकबस्टर साबित हो, ताकि विरोध करने वालों को जवाब मिल सके। ट्विंकल ने ट्वीट में कहा है. ''जहां तक पद्मावती का सवाल है, मैं उम्मीद करती हूं कि ये सबसे बड़ी हिट साबित हो, ताकि धमकियां देने वालों को करारा जवाब मिल सके।''

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 11 में सलमान ने यक़ीन दिलाया, पद्मावती में रणवीर-दीपिका का कोई सीन नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।