विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण-आलिया डूबे थे मस्ती में, सचिन तेंदुलकर को देखते ही वरुण बने गुड बॉय, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 08:49 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Feb 2017 09:40 AM (GMT+05:30)

सचिन तेंदुलकर की पर्सनालिटी कुछ ऐसी है कि उनकी उपस्तिथि में आप गुड बॉय हो ही जाते हैं...

वरुण-आलिया डूबे थे मस्ती में, सचिन तेंदुलकर को देखते ही वरुण बने गुड बॉय, देखें तस्वीरें
वरुण-आलिया डूबे थे मस्ती में, सचिन तेंदुलकर को देखते ही वरुण बने गुड बॉय, देखें तस्वीरें

मुंबई। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी वैसे एक साथ कमाल की दिखती है। दोनों चाहे स्क्रीन पर दिखें या किसी कॉन्फ्रेंस में उनकी ट्यूनिंग देखने लायक होती है। दोनों एक साथ जब भी नज़र आएं ख़बरों में रहते हैं। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही एक दिलचस्प वाक्या हुआ। इन तस्वीरों से जानिये पूरा मामला।

इनदिनों वरुण और आलिया अपनी आने वाली फ़िल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में यह जोड़ी मंगलवार को महबूब स्टूडियो, मुंबई में थी। किसी प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे वरुण और आलिया पुरे मस्ती के मूड में थे। उनकी मस्ती का अंदाजा आप इन तस्वीरों से भी लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बद्रीनाथ की दुल्हनिया से विराट कोहली का है ऐसा वाला कनेक्शन

कभी अपनी दुल्हनिया को प्रपोज़ कर रहे हैं तो कभी बद्री बने वरुण आलिया को गोद में उठा रहे हैं। इन तस्वीरों में देखिये दोनों कितने खुश नज़र आ रहे हैं। इस बीच वरुण थोड़े नॉटी भी लग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड ही नहीं देश तक छोड़ दिया टॉप पर रही इस रहस्यमयी एक्ट्रेस ने

अगर हमने हाल ही में वरुण को उनकी गर्ल फ्रेंड नताशा और आलिया को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नहीं देखा होता तो इन तस्वीरों को देख कर कोई भी कह सकता है कि ये दोनों कपल्स हैं! है न?

सुष्मिता सेन समेत इन 7 एक्ट्रेसेस ने नहीं की शादी, देखें तस्वीरें

बहरहाल, वरुण-आलिया अपनी मस्ती में खोये ही थे कि इन्हें पता चला यहां क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी यहीं मौजूद हैं। सचिन के बारे में आप जानते हैं कि जल्द ही उनकी बॉयोपिक रिलीज़ होने वाली है। सो इनदिनों सचिन भी स्टूडियो के चक्कर लगाने लगे हैं। सचिन भी इस वक़्त महबूब स्टूडियो में मौजूद हैं जब यह बात वरुण को पता चली तो वो जो अभी तक बहुत ही शरारती और फन्नी मूड में थे, थोड़े शांत और गुड बॉय की तरह नज़र आने लगे। देखिये सचिन के ग्रीन रूम के बाहर वाली तस्वीर में वरुण ऊपर के तस्वीरों की तुलना में कितने अलग दिख रहे हैं। हालांकि, सचिन के लिए वरुण का एक्साइटमेन्ट भी इस पिक से ज़ाहिर होता है।

इसे भी पढ़ें: बद्री की दुल्हनिया और उसकी ऐसी है नथनिया

बाद में हमारे फोटोग्राफर्स ने सचिन को भी महबूब स्टूडियो से निकलते हुए कैमरे में क़ैद किया। इस से पहले मंगलवार को ही सचिन वोटिंग के दौरान भी पोलिंग बूथ पर नज़र आये थे।

इसे भी पढ़ें: टॉप पर रही यह एक्ट्रेस ताउम्र रही अकेली, कोई पछतावा नहीं, अब दिखती है ऐसी

वरुण और सचिन एक दुसरे से मिले कि नहीं यह तो नहीं मालुम पर इतना हमने ज़रूर देखा कि सचिन न सही उनकी उपस्तिथि का अहसास भी स्पेशल है वरुण के लिए! तस्वीरों से तो यही जान पड़ता है। सचिन तेंदुलकर की पर्सनालिटी कुछ ऐसी है कि उनकी उपस्तिथि में आप गुड बॉय हो ही जाते हैं, जैसे कि वरुण धवन।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।