विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब खतरनाक स्‍टंट करते हुए घायल हुए वरुण धवन

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 07 Jan 2015 09:54 PM (IST)

वरुण धवन में अपनी अगली फिल्म 'बदलापुर' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उस वक्त फिल्म का गाना 'जी करदा' शूट किया जा रहा था। उन्हें अपने शरीर पर कांच की 24 बोतलें तोड़नी थीं। उन्होंने ये खतरनाक स्टंट खुद किया।

News Article Hero Image

मुंबई। वरुण धवन में अपनी अगली फिल्म 'बदलापुर' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उस वक्त फिल्म का गाना 'जी करदा' शूट किया जा रहा था। उन्हें अपने शरीर पर कांच की 24 बोतलें तोड़नी थीं। उन्होंने ये खतरनाक स्टंट खुद किया।

शूटिंग के दौरान अनिल कपूर का बेटा घायल

कांच के टुकड़ों की वजह से उनके बदन पर कई खरोंच आईं, लेकिन वरुण शूटिंग करते रहे। वाकई वरुण इस फिल्म में अलग तरह का किरदार निभाकर न सिर्फ अपनी छवि बदल रहे हैं बल्कि स्टंट्स खुद करके उन कलाकारों के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं, जो स्टंट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं।

सलमान खान की फिल्म के सेट पर क्रू मेंबर की मौत

'बदलापुर' में वरुण के अलावा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हूमा कुरैशी, यामी गौतम, दिव्या दत्ता और राधिका आप्टे जैसे कलाकार नज़र आएंगे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 20 फरवरी 2015 को रिलीज होगी।

'वज़ीर' के सेट पर घायल हुए फरहान अख्तर