विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन ने मोरक्को में 'ढिशूम' का दूसरा शेड्यूल किया पूरा

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:44 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आजकल अपनी अगली फिल्म 'ढिशूम' की शूटिंग में बिजी हैं। वरुण ने बताया कि उन्होंने मोरक्को में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आजकल अपनी अगली फिल्म 'ढिशूम' की शूटिंग में बिजी हैं। वरुण ने बताया कि उन्होंने मोरक्को में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

शादीशुदा रानी मुखर्जी का हॉट फोटोशूट देख रह जाएंगे दंग

वरुण ने ट्विटर पर लिखा, 'ढिशूम का दूसरा शेड्यूल खत्म। मैं सभी को मिस करने वाला हूं। हम 2016 में आपको एक बेहतरीन एक्शन एडवेंचर फिल्म देना चाहते हैं। सलाम।'

साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है और इसे कोई और नहीं बल्कि वरुण के भाई रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। वरुण के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीस भी लीड रोल्स में हैं।

वरुण जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में कृति सैनन के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की एवरग्रीन जोड़ी भी देखने को मिलेगी। इसमें बोमन ईरानी और विनोद खन्ना समेत कई सितारे नजर आएंगे। दिलवाले 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

करीना कपूर नई फिल्म 'की एंड का' में दिखेंगी ऐसी