विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्या बालन ने पश्चिम बंगाल में शुरू की 'कहानी 2' की शूटिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 28 Mar 2016 06:38 PM (IST)

थ्रिलर फिल्म 'कहानी' में दमदार अभिनय करने वालीं अभिनेत्री विद्या बालन अब इसके सीक्वल में भी नजर आएंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। थ्रिलर फिल्म 'कहानी' में दमदार अभिनय करने वालीं अभिनेत्री विद्या बालन अब इसके सीक्वल में भी नजर आएंगी। उन्होंने सुजॉय घोष निर्देशित 'कहानी 2' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल के हिल स्टेशन कलिम्पोंग में हो रही है।

आथिया शेट्टी और अदिति राव हैदरी के बीच दिखी गजब की बॉन्डिंग

विद्या ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी' का निर्देशन भी सुजॉय घोष ने ही किया था। यह फिल्म एक गर्भवती महिला के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपने पति की तलाश में लंदन से कोलकाता आती है। इस महिला के किरदार को विद्या ने दमदार तरीके से निभाया था।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ नाइट आउट करती नजर आईं फ्रीडा पिंटो

फिल्म 'कहानी' में विद्या के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दकी भी अहम भूमिका में थे। विद्या 'कहानी 2' के अलावा 'टी3एन' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। विद्या 'परिणीति', 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों के लिए भी पश्चिम बंगाल में शूटिंग कर चुकी हैं।