विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी को इस अवतार में कभी नहीं देखा होगा आपने

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 19 Dec 2014 12:54 PM (IST)

अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' का टीजर रिलीज हो गया है। फराहन फिल्म में एक एटीएस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं जबकि अमिताभ बच्चन एक चेस मास्टर के किरदार में हैं। अमिताभ इस फिल्‍म में अपाहिज आदमी के किरदार में हैं और वे टीजर में व्‍हीलचेयर

News Article Hero Image

मुंबई। अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' का टीजर रिलीज हो गया है। फराहन फिल्म में एक एटीएस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं जबकि अमिताभ बच्चन एक चेस मास्टर के किरदार में हैं। अमिताभ इस फिल्म में अपाहिज आदमी के किरदार में हैं और वे टीजर में व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

दो दिन में 25 लाख से ज्यादा बार देखा गया 'रॉय' का ट्रेलर

फिल्म में कई एक्शन सीक्वेंस कर रहे फरहान ने किरदार के लिए खुद को फिट करने के लिए कई महीनों तक ट्रेनिंग ली है। पहले इस फिल्म का नाम 'डू' रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलने का फैसला किया गया। फिल्म में अदिति राव हैदरी भी अहम किरदार में नज़र आएंगी।

जरूर पढ़ेंः 'पीके' के ये 10 राज आपको भी कर देंगे दंग!

'वजीर' का निर्देशन बिजॉय नंबियार कर रहे हैं जबकि विधु विनोद चोपड़ा और अभिजात जोशी ने मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा मिलकर फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः पूजा बेदी पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज