विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब अर्पिता की शादी से पहले आग बबूला हो गए सलमान!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 24 Nov 2014 09:59 AM (IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी से जुड़ी खबरें अब भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब सुनने में आ रहा है कि अर्पिता को अपनी शादी की ड्रेस पसंद नहीं आई थी क्योंकि वो उन्हें फिट नहीं थी।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी से जुड़ी खबरें अब भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब सुनने में आ रहा है कि अर्पिता को अपनी शादी की ड्रेस पसंद नहीं आई थी क्योंकि वो उन्हें फिट नहीं थी।

अर्पिता को लग रहा था कि डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने ड्रेस बिलकुल वैसी नहीं बनाई थी, जैसी वो चाहती थी। जब उन्होंने इस बारे में डिजाइनर्स से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी बॉडी टाइप को ध्यान में रखकर ही ड्रेस बनाई गई है।

जब इस बारे में सलमान को पता चला तो वो बेहद नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद डिजाइनरों ने सलमान को शांत कराने के लिए जया बच्चन से फोन पर बात की। पूरी बात जानने के बाद जया ने सलमान को फोन करके उन्हें शांत कराया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये दोनों डिजाइनर्स बच्चन परिवार के काफी करीबी हैं।

आखिरकार अर्पिता ने वो ड्रेस नहीं पहनी, जिसे खासतौर पर उन्हीं के लिए डिजाइन किया गया था।

पढ़ेंः अर्पिता और आयुष ने सलमान के रियलिटी शो में पहुंचकर किया हैरान!

पढ़ेंः अर्पिता के रिसेप्शन में पहुंची बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां