विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये जनाब सिखा रहे हैं कपिल शर्मा को एक्टिंग के गुर

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 30 Dec 2014 02:51 PM (IST)

अपनी कॉमेडी के जरिए आम से लेकर खास लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले कपिल शर्मा आजकल किससे एक्टिंग के गुर सीख रहे हैं? इस बात की सबको जानकारी है कि कपिल बहुत ही जल्दी फिल्‍मों में एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी कॉमेडी के जरिए आम से लेकर खास लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले कपिल शर्मा आजकल किससे एक्टिंग के गुर सीख रहे हैं? इस बात की सबको जानकारी है कि कपिल बहुत ही जल्दी फिल्मों में एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे।

पढ़ें: कपिल शर्मा को क्यों मांगनी पड़ी माफी

अब सवाल है कि कॉमेडी का यह किंग पर्दे पर कैसे अभिनय करेगा। बॉलीवुड में वह कौन है जो उन्हें एक्टिंग की बारीकियों को बता रहा है। क्या वह शाहरुख खान है या सलमान खान या फिर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन? दरअसल इनमें से कोई नहीं है।

पढ़ें: कॉमेडी नाइट्स में आग बबूला हो गए कपिल शर्मा

चलिए हम आपको इसका जवाब दे देते हैं। कपिल शर्मा इस समय अभिनेता सोनू सूद से एक्टिंग की एबीसीडी सीख रहे हैं। इससे पहले अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बार सोनू सूद ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो में भी आ चुके हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके फिटनेस के भी दीवाने हैं। यही वजह है कि कपिल के वजन पर भी सोनू ने खासा ध्यान दिया है। सोनू के फिटनेस टिप्स की वजह से कपिल ने आठ किलो वजन भी कम किया है।

पढ़ें: कपिल को भैया कहकर पुकारती हैं उनकी पत्नी