विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्ल्‍ड कप में विराट को चीयर नहीं कर पाएंगी अनुष्‍का

By rohit guptaEdited By:
Updated: Fri, 06 Feb 2015 01:12 PM (IST)

अक्सर क्रिकेट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को वीआईपी स्टैंड से चीयर अप करने वाली अनुष्का शर्मा वर्ल्ड कप में अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली को चीयर नहीं कर पाएंगी। वजह है अनुष्का की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच 10'।

News Article Hero Image

मुंबई। अक्सर क्रिकेट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को वीआईपी स्टैंड से चीयर अप करने वाली अनुष्का शर्मा वर्ल्ड कप में अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली को चीयर नहीं कर पाएंगी। वजह है अनुष्का की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच 10'।

देखिए 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का का लुक

दरअसल ये फिल्म एक महीने बाद रिलीज हो रही है और अनुष्का इसके प्रमोशन में बिजी हो जाएंगी। एक सूत्र ने कहा, 'अनुष्का ने एक महीने तक फिल्म के प्रमोशन का वादा किया है। इसके अलावा, एक प्रोड्यूसर के तौर पर उन्हें बाकी पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी देखना है। इसलिए वो ऑस्ट्रेलिया या किसी और देश ज्यादा नहीं जा पाएंगी।'

श्रेया घोषाल ने बचपन के दोस्त के साथ रचाई शादी!

तो क्या वो टूर्नांमेंट बिल्कुल नहीं देख पाएंगी? ऐसा भी नहीं है। अनुष्का शुरुआत का लगभग आधा टूर्नामेंट छोड़ देंगी, लेकिन 'एनएच 10' की रिलीज के बाद वर्ल्ड कप देखने जरूर जाएंगी। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान टीमों का मुकाबला होगा, जबकि 'एनएच 10' 6 मार्च को ही रिलीज हो जाएगी।

सोनम ने काजोल को वार्डरोब मालफंक्श्ान से बचाया

एक और सूत्र ने कहा, 'विराट की खराब परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को दोषी ठहराया जाता रहा है। जब विराट ने एक के बाद एक कर कई सेंचुरी लगाईं तो उन्होंने अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस देकर खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया। अनुष्का भी कोशिश कर रही हैं कि वो ज्यादातर मैच में विराट को चीयर करने के लिए मौजूद रहें। कई लोग उन्हें विराट के लिए लकी मानने लगे हैं। लेकिन अनुष्का अगले एक महीने तक बिजी रहेंगी, तब तक विराट को अपनी फ्लाइंग किस अपने पास ही रखनी होंगी।'

कंगना की मुसीबत बढ़ा सकती है आदित्य पंचोली की किताब!