विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:1100 करोड़ कमाने के बाद भी दंगल को चीन से मिलेंगे सिर्फ इतने से पैसे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 03:46 PM (IST)

दंगल को चीन से अब तक हुई कमाई के हिसाब से जितने थोड़े से पैसे मिलने वाले हैं, बताते हैं ...और पढ़ें

Box Office:1100 करोड़ कमाने के बाद भी दंगल को चीन से मिलेंगे सिर्फ इतने से पैसे
Box Office:1100 करोड़ कमाने के बाद भी दंगल को चीन से मिलेंगे सिर्फ इतने से पैसे

मुंबई। अगर आप सोच रहे होंगे कि चीन में दंगल की कमाई बम्पर हो गई है और सारी दुनिया का कलेक्शन मिला कर तो छप्पर ही फट गया है। ऐसे में आमिर खान एन्ड कंपनी तो सिर से पैर तक नोटों में खेल रही होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। दंगल वालों को चीन की कमाई का सिर्फ 25 प्रतिशत हिस्सा मिलने वाला है।

जी हां। आमिर खान की फिल्म दंगल चीन की साढ़े आठ हजार स्क्रीन्स में पांच मई को रिलीज़ हुई थी। तब से लेकर अब तक फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस से 180.21 मिलियन डॉलर यानि 1162 करोड़ 35 लाख रूपये की कमाई कर ली है। अब आपको एक चौंकाने वाली बात ये बताते हैं कि इतनी सारी कमाई वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स , आमिर खान प्रोडक्शंस और यू टीवी मोशन पिक्चर्स की झोली में नहीं जाने वाली है।

यह भी पढ़ें:तीन दिन से बंद पड़े कमरे में मिली अभिनेत्री की लाश, कंगना के साथ किया था काम

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चीन सरकारी के नियमों के अनुसार चीन में विदेशी स्टूडियोज़ को बॉक्स ऑफिस से होने वाली आय का सिर्फ 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता है। अमरीका वाले बाहर के देशों के प्रोडक्शंस को 50 प्रतिशत और कुछ देश 40 प्रतिशत हिस्सा देते हैं। यानि दंगल को चीन से अब तक हुई कमाई के हिसाब से करीब 290 करोड़ रूपये ही मिलेंगे। और इसी में से आमिर खान को प्रॉफिट शेयरिंग फार्मूले के हिसाब से उनका हिस्सा, जो शायद 80 प्रतिशत के आसपास है। चीन की फिल्मों को लेकर नीति बड़ी सख्त है। हर साल विदेशों की सिर्फ 45 फिल्मों को रिलीज़ करने की अनुमति है जिसमें से चार भारत की हैं।

यह भी पढ़ें:Box Office: नहीं मिल पाया राब्ता को कमाई का रास्ता , बुरा हाल जारी

साल 2016 में दुनिया भर में रिलीज़ हुई फिल्मों में अब 30 बिगेस्ट हिट्स की सूची में शामिल हो चुकी दंगल ने अब एक वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1930 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।