विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'की एंड का' के लिए अर्जुन ने पहनी चार इंच की हाई हील्स, देखिए नया सॉन्ग

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 21 Feb 2016 12:59 PM (IST)

'की एंड का' से एक नया सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसमें हाउस हस्बैंड बने अर्जुन कपूर चार इंच की हाई हील्स पहने डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी वाइफ बनीं करीना कपूर कमाती हैं और वो घरेलू कामकाज करते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म 'की एंड का' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, लेकिन इससे पहले इस फिल्म का एक और सॉन्ग रिलीज हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस सॉन्ग में अर्जुन चार इंच की हाई हील्स पहनकर डांस करते नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है। ये रहा 'की एंड का' का हाई हील्स वीडियो सॉन्ग, जो है काफी दिलचस्प।

कमाल आर खान का दावा, मीका सिंह इस हॉट एक्ट्रेस से जल्द करने वाले हैं शादी

अर्जुन ने इस सॉन्ग के रिलीज होने से पहले ट्विटर पर इसकी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की, जिसमें वो हाई हील्स में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करीना, अर्जुन को थामे दिखाई दे रही हैं, जो देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है।

सोनाक्षी को पिता की बायोग्राफी पढ़ने ने लग रहा डर, अफेयर का भी है जिक्र

आपको बता दें कि इस फिल्म में आपको कई दिल्चस्प चीजें देखने को मिलेगी। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें अर्जुन किचन में सब्जी काटते नजर आ रहे थे तो वहीं करीना ऑफिशियल ड्रेस पहने अपने बॉस से हाथ मिलाती दिख रही थीं। तो तैयार हो जाइए एक हाउस हस्बैंड और वर्किंग वाइफ की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म को देखने के लिए, जो 1 अप्रैल हो रिलीज हो रही है। आर बाल्की निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया भी अतिथि मेहमान की भूमिका में दिखेंगे।