विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन ही नहीं, कंगना के इन एक्टर्स से भी रहे विवादित अफेयर्स!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 16 Mar 2016 03:16 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 16 Mar 2016 06:23 PM (GMT+05:30)

इन दिनों पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कंगना की रितिक रोशन से लड़ाई इतनी पब्लिक हो गई है कि बात कोर्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो एक्टिंग के मामले में कंगना रनोट बॉलीवुड की 'क्वीन' साबित हुई हैं, मगर अफेयर्स के मामले में वो हमेशा विवादित रही हैं। इन दिनों पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कंगना की रितिक रोशन से लड़ाई इतनी पब्लिक हो गई है कि बात कोर्ट तक पहुंच गई है। ऐसे में कंगना के दूसरे अफेयर्स के किस्सों का एक बार फिर चर्चा में आना लाजिमी है। तो आइए कंगना के अब तक के अफेयर्स पर एक नजर डालते हैं, जो रहें लाइमलाइट में।

ये क्या...लूलिया से शादी के मूड में नहीं सलमान और वजह भी चौंकाने वाली!

शुरुआत आदित्य पंचोली से करते हैं। उस वक्त कंगना महत्वाकांक्षी एक्ट्रेस थीं, जब वो आदित्य के संपर्क में आईं। कहा जाता है कि आदित्य उनसे उम्र में दोगुने थे, मगर दोनों अक्सर सोशल इवेंट्स में एक साथ पोज देते नजर आ जाते। हालांकि बाद में दोनों के बीच का रिश्ता काफी बिगड़ गया। यहां तक कि कंगना द्वारा शारीरिक रूप से प्रताडि़त किए जाने की बातें भी सामने आईं। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि किसी शादीशुदा मर्द के साथ संबंध रखना गलत था।

आदित्य पंचोली के बाद कंगना को शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन में प्यार नजर आया। यह बहुत ही पब्लिक रिलेशनशिप था। फिल्म 'राज 2' के सेट पर दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ीं, मगर सुमन अध्ययन अपने बेटे के इस रिलेशनशिप से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। दोनों के ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो नहीं चाहते थे कि अध्ययन का करियर से ध्यान बंटे, मगर ब्रेकअप के बाद अध्ययन को भी इस बात का एहसास हो गया कि वो गलत थे। इतना ही नहीं, सुमन के मुताबिक कंगना भले ही अब बॉक्स ऑफिस पर हिट हैं, फिर भी वो अपने बेटे को उन्हें डेट नहीं करने देंगे।

अजय देवगन के साथ कंगना के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। शुरुआत में ये तो एक कैजुअल रिलेशनशिप था, मगर बाद में उस वक्त काफी सीरियस हो गया जब कंगना के दिल में अजय के लिए फीलिंग्स आ गई। हालांकि रिपोर्टों के मुताबिक, अजय किसी भी कीमत पर काजोल को छोड़ने के मूड में नहीं थे और इस बात को लेकर वो बिल्कुल स्पष्ट थे। ऐसे में दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिलहाल अजय के दो बच्चे हैं और काजोल के साथ वाे काफी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

अर्जुन कपूर से अफेयर्स पर बोलीं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया

कहा जाता है कि अजय देवगन द्वारा ठुकराए जाने के बाद कंगना काफी टूट गई थीं और ऐसे में वो ब्रिटेन के निकोलस लैफर्टे नामक एक डॉक्टर के करीब आ गईं। कंगना ने सिमी ग्रेवाल के शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' में शर्माते हुए इस रिलेशनशिप के बारे में स्वीकारा भी था। दोनों एक दोस्त के जरिए मिले और फिर धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। मगर मीडिया रिपोर्टों की मानें तो निकाेलस इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए कंगना के साथ शादी करना चाहते थे। वहीं कंगना अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं और ऐसे में एक साल तक चला ये रिलेशनशिप यहीं खत्म हो गया।

अब आखिर में रितिक रोशन के साथ कंगना के अफेयर की बात करें तो मौजूदा स्थिति से तो आप वाकिफ हैं। दोनों एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेज चुके हैं। 'काइट्स' के बाद 'कृष 3' के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। हालांकि उस वक्त दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया, मगर हाल ही में उस वक्त दोनों के अफेयर का मुद्दा गरमा गया, जब कंगना से पूछ लिया गया कि क्या रितिक के कहने पर उन्हें 'आशिकी 3' से निकाला गया है। इस पर जवाब देते हुए कंगना ने रितिक का नाम लिए बिना उन्हें 'सिली एक्स' बोल दिया। ऐसे में रितिक ने भी पब्लिकली ट्वीट कर इशारों ही इशारों में कंगना को तीखा जवाब दिया और अब वो कंगना को इमेज खराब करने के लिए मानहानि का नोटिस भी भेज चुके है, जिसके जवाब में कंगना ने उन पर धमकाने का आरोप लगा दिया है। सुजैन खान से रितिक के अलगाव की एक वजह कंगना को भी माना जाता है। दोनों अब एक दूसरे को मानसिक बीमार बता रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।