विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या..लूलिया से शादी के मूड में नहीं सलमान और वजह चौंकाने वाली!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 16 Mar 2016 05:27 PM (IST)

रोमानिया की लूलिया वंतूर के साथ सलमान खान के कथित अफेयर्स की खबरें पिछले काफी समय से सामने आ रही हैं। मगर जो बातें अब सामने आई हैं, वो वाकई में चौंकाने वाली हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रोमानिया की लूलिया वंतूर के साथ सलमान खान के कथित अफेयर्स की खबरें पिछले काफी समय से सामने आ रही हैं और सभी को यही लग रहा है कि सलमान खान इस रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर हैं। मगर जो बातें अब सामने आई हैं, वो वाकई में चौंकाने वाली हैं।

जब सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन को बोल दिया 'आंटी'

जी हां, मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सलमान का लूलिया के प्रति बहुत ही रुखा और उदासीन रवैया है और भविष्य में लूलिया से शादी करने की उनकीे कोई योजना नहीं है। एक सूत्र के मुताबिक, 'फोन पर सलमान और लूलिया के बीच की बातचीत कई बार अनुचित होती है। सलमान, लूलिया के प्यार में ज्यादा नजर नहीं आते। हां, वो अच्छे दोस्त हैं, सलमान ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। मैंने कई बार उन्हें फोन पर बातें करते हुए सुना है। दोनों ही एक दूसरे के प्रति काफी रुखे और उदासीन हैं।'

अर्जुन कपूर से अफेयर्स पर बोलीं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया

यह वाकई में चौंकाने वाला है, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही सलमान, लूलिया के ज्वैलरी खरीदते नजर आए थे और ऐसा कहा जा रहा था कि वो जल्द ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं। सलमान और लूलिया की पहली मुलाकात रोमानिया में ही हुई थी, जब सलमान अपने भाई सोहेल खान के साथ फिल्म 'जय हाे' की शूटिंग के लिए वहां पहुंचे थे। पिछले साल दिसंबर में हिट एंड रन केस में सलमान को दोषी करार दिए जाने के बाद से तो लूलिया के साथ उनका अफेयर्स लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है।