विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना कैफ के बाल कलर करवाने का खर्च जान रह जाएंगे दंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 28 Jan 2016 03:37 PM (IST)

कट्रीना कैफ ने पिछले साल जब से कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पहली बार कदम रखा है, तब से उनका लाल बालों वाला लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ ने पिछले साल जब से कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पहली बार कदम रखा है, तब से उनका लाल बालों वाला लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने ये लुक अपनी नई फिल्म 'फितूर' के लिए अपनाया है और खबर के मुताबिक, इसके लिए मेकर्स ने 55 लाख रुपये का भारी खर्च उठाया है।

कट्रीना से ब्रेकअप की रणबीर को चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत!

जी हां, वैसे तो सिर्फ बाल कलर करवाने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च पर आपको भी हैरानी हो रही होगी, मगर पूरी बात ये है कि कट्रीना को लंदन में अपने बाल कलर करवाने पड़े और इस चक्कर में मेकर्स को 55 लाख रुपये का खर्च वहन करना पड़ा। दरअसल, कट्रीना को भारत में कोई हेयर कलर एक्सपर्ट नहीं मिला। इसलिए उन्होंने लंदन के एक फेमस हेयर कलर एक्सपर्ट से बाल कलर करवाने का फैसला किया। ऐसे में जब तक 'फितूर' की शूटिंग चली, कलर कोट कराने के लिए कट्रीना को बार-बार लंदन के चक्कर लगाने पड़े और इसका पूरा खर्चा मेकर्स ने उठाया।

अर्जुन कपूर ने 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए तैयारियां की शुरू

कट्रीना हमेशा फर्स्ट क्लास में ही सफर करती हैं और उन्हें रहने के लिए फाइव स्टार होटल ही चाहिए, ऐसे में खर्च और भी बढ़ गया। आपको बता दें कि अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म ‘फितूर’ 12 फरवरी को रिलीज हो रही है, जिसमें कट्रीना के अपोजिट पहली बार आदित्य रॉय कपूर रोमांस करते नजर आएंगे। एक्ट्रेस तब्बू भी कट्रीना की मां के अहम किरदार में दिखेंगी।