विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकता कपूर का स्टूडियो जलकर खाक

By SumanEdited By:
Updated: Sat, 25 Oct 2014 08:55 AM (IST)

ताज़ा खबरों के मुताबिक किलिक निक्सन स्टूडियो में भीषण आग लग गई। टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की कास्ट सुबह से एक पार्टी का जरूरी

News Article Hero Image

मुंबई। ताज़ा खबरों के मुताबिक किलिक निक्सन स्टूडियो में भीषण आग लग गई। टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की कास्ट सुबह से एक पार्टी का जरूरी सीक्वेंस शूट कर रही थी। बालाजी स्टूडियो में रात करीब 10.30 बजे आग लग गई।

हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। दमकल की 8 गाड़ियां और 2 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन खबरों की मानें तो इमारत की छत पर जलाए गए पटाखे आग लगने का कारण हो सकते हैं। लगता है कि भल्ला हाउस पूरी तरह जल कर खाक हो गया है जहां 'ये हैं मोहब्बतें' का ज्यादातर शूट किया जाता था। शो की मुख्य अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्वीट किया, 'कलाकार और क्रू मेंबर्स सहित सब सुरक्षित हैं।'

दिव्यांका, एकता कपूर और बालाजी के दफ्तर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी।

एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता', 'ये हैं मोहब्बतें' और 'कुमकुम भाग्य' को अंधेरी ईस्ट स्थित इसी स्टूडियो में शूट किया जाता है।

पढ़ेंः एकता कपूर ने मोहित सूरी को गिफ्ट की रेंज रोवर

पढ़ेंः आखिर क्यों नहीं दिखेंगे पवित्र रिश्ता के आखिरी ऐपिसोड में हितेन