विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के शो 'बिग बॉस' पर नजर आ सकते हैं शाहरुख

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 29 Sep 2015 02:31 PM (IST)

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के दो प्रतिद्वंदी खान यानी शाहरुख और सलमान के बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ती दिखी हैं। यहां तक कि शाहरुख, सलमान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का प्रमोशन करते भी नजर आए थे। अब खुद उनकी फिल्‍म 'दिलवाले' के प्रमोशन की बारी है और इसके

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के दो प्रतिद्वंदी खान यानी शाहरुख और सलमान के बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ती दिखी हैं। यहां तक कि शाहरुख, सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का प्रमोशन करते भी नजर आए थे। अब खुद उनकी फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन की बारी है और इसके लिए वो सलमान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ सकते हैं।

प्रियंका आज अमेरिकन लेट-नाइट शो 'जिमी केमल लाइव!' में आएंगी नजर

जी हां, यह बिल्कुल सच है, क्योंकि यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद सलमान ने कही है। आपको बता दें कि सलमान का यह शो अगले महीने यानी 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला है और शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। तब तक यह शो जारी रहेगा।

आशा भोसले के बेटे हेमंत का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने कहा कि उनके साथी अभिनेता और दोस्त शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के लिए उनके शो 'बिग बॉस' में आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वो घर में अंदर जाएंगे। वो शो पर आएंगे तो मुझे अच्छा लगेगा।' सलमान ने आगे कहा, 'अगर उनके पास समय है तो शो पर आने और घर के सदस्यों से उनकी मुलाकात का स्वागत है। मैं यह बात इस तरीके से कह रहा हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि इसे दूसरे तरीके से लिया जाए।’

कपिल शर्मा इस बड़ी हीरोइन को बनाना चाहते थे गर्लफ्रेंड!

सलमान के मुताबिक, 'शाहरुख को आना चाहिए, अपनी फिल्म का प्रमोशन करें, मस्ती करें, अपने जीवन के अनुभव शेयर करें। उनके पास शेयर करने के लिए बहुत सारा अनुभव है।' अब अगर ऐसा हुआ तो दोनों खान के फैंस को जरूर बहुत मजा आने वाला है।