विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारती को थप्पड़ मारने के मामले में सिद्धार्थ सागर ने दी सफाई!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 01:32 PM (IST)

भारती ने भी इन खबरों को गलत बताया है कि उन्होंने चैनल या प्रोडक्शन हाउस को सिद्धार्थ को कास्ट ना करने के लिए दवाब बनाया है।

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी शोज हंसने-हंसाने के लिए होते हैं, लेकिन कई बार ये शोज भी विवादों की चपेट में आ जाते हैं। कलर्स के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा के बाद अब इसका एक और कॉमेडी शो कंट्रोवर्सी में आ गया। हालांकि शो के कलाकार कह रहे हैं, कि सब ठीक है।

कॉमेडी नाइट्स लाइव से कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की छुट्टी हो गई है। खबरें ये आई थीं कि शो में एक एक्ट के दौरान सिद्धार्थ ने भारती सिंह को भूल से थप्पड़ मार दिया। कॉमेडी की स्टार बन चुकीं भारती इससे नाराज हो गईं, जिसका खामियाजा सिद्धार्थ को भुगतना पड़ा, मगर सिद्धार्थ ने जागरण डॉट कॉम को बताया कि उन्होंने शो से खुद ब्रेक लिया है। सिद्धार्थ ने कहा- ''मैंने खुद अभी ब्रेक लिया है। क्योंकि मैं इस घटना के बाद थोडा डिस्टर्ब हो गया था। हमारा काम एंटरटेन करना है तो करेंगे खुद का दिमाग शांत करके। फिर से जल्द ही लौटूंगा।''

पर्दे की इस सास-बहू के बीच आईं दूरियां, देवोलीना ने उत्कर्षा पर लगाया चोरी का इल्जाम

ये दोनों कॉमेडियंस कॉमेडी कलासेज और कॉमेडी सर्कस से धूम मचा चुके हैं। उन्होंने कहा- ''भारती और मैं क्लोज फ्रेंड रहे हैं। ऐसे में यह सब जो हुआ ठीक नहीं हुआ है। लेकिन अब कॉन्ट्रोवर्सी हो गयी है तो क्या किया जा सकता है। हम आर्टिस्ट हैं तो कई बार यह सब हो जाता है। भारती मुझसे काफी सीनियर हैं और मैच्योर भी हैं। तो हम दोनों इस सिचुएशन को समझ रहे हैं।''

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने की सगाई

सिद्धार्थ ने उन खबरों का खंडन भी किया, जिनमें कहा जा रहा है कि इस घटना की वजह से प्रोडक्शन हाउस ने उन पर बैन लगा दिया है। सिद्धार्थ ने कहा है कि मैं 9 साल से काम कर रहा हूं उनके साथ। सभी लोग अच्छे हैं।

सुहानी सी एक लड़की में लीप, गोवा में होगी शूटिंग

वहीं भारती ने भी इन खबरों को गलत बताया है कि उन्होंने चैनल या प्रोडक्शन हाउस को सिद्धार्थ को कास्ट ना करने के लिए दवाब बनाया है। भारती ने सिद्धार्थ का समर्थन करते हुए कहा कि सिद्धार्थ भाई जैसा है। उसकी सफलता मैंने देखी है। उसे बढ़ते हुए मैंने देखा है। मैं उसका बुरा ना कर सकती और ना ही सोच सकती हूं। आप जब काम कर रहे होते हो तो यह सब बातें होती रहती हैं। लेकिन इससे हमारे रिलेशन पर फर्क नहीं पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।