विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना शाहरुख़ काजोल के भी सूरज को मद्धम कर रहे हैं संजीदा-कीथ

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 02:11 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 02:18 PM (IST)

सिद्धार्थ को पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को उनका यह अंदाज जरूर पसंद आयेगा। जल्द ही शो की शुरुआत होगी।

बिना शाहरुख़ काजोल के भी सूरज को मद्धम कर रहे हैं संजीदा-कीथ
बिना शाहरुख़ काजोल के भी सूरज को मद्धम कर रहे हैं संजीदा-कीथ

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। स्टार प्लस पर बहुत जल्द ही एक नये शो की शुरुआत होने जा रही है। करण जौहर के साथ निर्माता रह चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा नये शो 'लव का है इंतजार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शो में संजीदा और कीथ मुख्य भूमिका में हैं। यह शो पूरी तरह से रोमांस पर आधारित शो है। 

खास बात यह है कि शो के एक गीत की शूटिंग के लिए निर्माता ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री काजोल से प्रेरणा ली है। रेत की बेहतरीन पृष्ठभूमि को याद करते हुए शाहरुख़ और काजोल पर फिल्माये सूरज हुआ मद्धम को एक बार फिर से टीवी पर दोहराया जायेगा। संदेश शांडिल्य इस गाने को इस शो के लिए फिर से कंपोज करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लौटा अरशद वारसी का पुराना प्यार, तस्वीरों में देख लीजिये

सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कीथ और संजीदा का पूरा अंदाज ही बिल्कुल बदला हुआ नजर आया। दोनों को ही रोमांटिक लुक देने की पूरी कोशिश की गयी है। इस गाने में संजीदा खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं और कीथ भी रॉयल लुक में हैं। शो में दोनों के परिधान जान बूझ कर पिंक रखे गये हैं, ताकि पिंक से यह मोमेंट और रोमांटिक नजर आये।

यह भी पढ़ें: Exclusive: सुनील ग्रोवर पर वादाखिलाफ़ी का आरोप, शो करने नहीं जाएंगे अहमदाबाद

सिद्धार्थ को पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को उनका यह अंदाज जरूर पसंद आयेगा। जल्द ही शो की शुरुआत होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।