विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जींद आई द‍िल्ली की महिला चढ़ गई तीन युवकों के हत्‍थे, और फिर...

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2016 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2016 08:44 AM (IST)

जींद में तीन युवकों ने मदद का झांसा देकर दिल्‍ली की एक महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म किया। वे उसे बहाना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, जींद। पूर्वी दिल्ली की एक महिला किसी काम से जींद आई थी। यहां आने पर उसकी एक युवक से मुलाकात हो गई अौर उसने उसे काम में मदद का भरोसा दिलाया। महिला उसके झांसे में आैर उसक साथ चली गई। युवक अपने दो दोस्तों के साथ उसे जुलाना ले गया। वहां एक हेचरी में लेकर तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किसी तरह जींद पहुंची और महिला पुलिस थाने में शिकायत दी।

महिला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्वी दिल्ली के संतनगर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 अक्टूबर को किसी काम से जींद आई हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात ज्ञान उर्फ फौजी निवासी कौथ से हुई। उसके साथ दो और युवक भी थे।

पढ़ें : दुबई से आकर फूफा गोद ली भतीजी को बनाता था शिकार, फिर एक दिन...

आरोप है कि वह तीनों उसे बहला फुसलाकर जुलाना की तरफ ले गए। वहां तीनों ने एक हेचरी में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ज्ञान उर्फ फौजी, संदीप व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें : पड़ोसी युवती को बहाने से घर बुलाया, फिर पत्नी की मौजूदगी में किया यह गुनाह


पानीपत की महिला से जींद में दुष्कर्म

पानीपत के उतावला निवासी एक महिला ने कैरखेड़ी निवासी एक युवक पर 10 अक्टूबर की रात सफीदों रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कैरखेड़ी निवासी सुनील उसे किसी काम के बहाने जींद के सफीदों रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बहुअकबरपुर निवासी नरेंद्र भी मौजूद था। महिला पुलिस ने सुनील और नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें : दिव्यांग लड़की और बहन फंसी पड़ाेसी महिलाओं के चंगुल में, राज खुला तो हुआ बवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।