विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विज पहुंचे मनोज के घर, कहा- जल्द बनाएंगे डीएसपी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2016 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 05:18 PM (IST)

ओलंपिक में हार से हताश बॉक्सर मनोज कुमार से खेल मंत्री अनिल विज ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार मनोज को जल्द डीएसपी बनाएगी।

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, राजौंद (कैथल)। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मनोज और उसके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान एक बार फिर मनोज को डीएसपी बनाने की मांग उठी, जिस पर विज ने आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि विधान सभा के इसी सत्र में स्पो‌र्ट्स काउंसिल बिल लाया जाएगा। प्रदेश के सभी गांवों में मिनी खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे ताकि गांव में छपी प्रतिभा उभकर सामने आए। उन्होंने बॉक्सर मनोज के गांव में भी खेल स्टेडियम खोलने की घोषणा की।

पढ़ें : दुआओं की 'साक्षी' पर अब लक्ष्मी भी होंगी मेहरबान

घर पहुंचने पर मनोज के पिता शेर सिंह व अन्य परिजनों ने खेल मंत्री विज का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। जहां खेल मंत्री ने मनोज के माता पिता की तबीयत बारे जानकारी ली। वहीं मनोज के बड़े भाई व कोच राजेश ने स्वयं, मनोज व अन्य बाक्सर भाइयों द्वारा ये मुकाम हासिल करने में आई कठिनाइयों के बारे में खेल मंत्री को अवगत करवाया। मनोज के पिता शेर सिंह ने सेना में गुजारे अपने समय के अनुभव भी बताए।

ओलंपिक में प्रदर्शन से संतुष्ट हैं विज

खेलमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश के खिलाड़ियों के रियो में प्रदर्शन से खुश हैं। खिलाड़ियों को और सुविधाएं दी जाएंगी। खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही कोच और योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ताकि खिलाड़ियों और योग करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पढ़ें : साक्षी होंगी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर

हार-जीत खेल का हिस्सा

इस दौरान विज ने कहा कि खेल में हार-जीत तो लगी रहती है। उनसे रियो ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया था। हरियाणा की तर्ज पर सभी प्रदेशों के खिलाड़ी एक-एक पदक लेकर आते तो देश का पदकों का लक्ष्य पूरा हो जाता।

विज ने पूछा कहां से हटाया ट्रांसफार्मर

खेल मंत्री ने मनोज से इस दौरान ट्रांसफॉर्मर प्रकरण की भी जानकारी ली। दरअसल, जब मनोज ओलंपिक में खेल रहा था तो पीछे सेे गांव के ही कुछ लोगों ने उनका बिजली का कनेक्शन कटवा दिया था।

पढ़ें : मनोज के घर की बिजली काटने वालों पर केस दर्ज, एक बिजली कर्मी सस्पेंड

इसके लिए उन्होंने मनोज के घर के सामने रखा ट्रांसफॉर्मर बिजली वालों के साथ मिलकर हटवा दिया। तब मनोज के भाई ने रियो से ही खेल मंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।

बहाल होगा फोरमैन

इस पर कार्रवाई करते हुए खेल मंत्री ने ट्रांसफॉर्मर हटाने में मिलीभगत के आरोपी बिजली कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया था। बॉक्सर मनोज और उसके परिजनों ने खेल मंत्री से फोरमैन सतपाल सिंह को भी बहाल करने की बात कही। जिस पर मंत्री ने शीघ्र ही बहाली का आश्वासन दिया।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।