Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवक रात में किशोरी के बिस्‍तर में घुस गया, मां जाग गई तो...

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2016 06:10 PM (IST)

    रोहतक में एक घर में देर रात एक युवक सो रही दिव्‍यांग नाबालिग लड़की के बिस्‍तर में घुस आया। वह उससे रेप करने लगा, इसी दौरान मां की नींद खुल गई तो यु‍वक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, रोहतक। शहर की देव कालोनी में हवस मेंं अंधे एक युवक ने दिव्यांग नाबालिग लड़की से रात में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। लड़की बोल और सुन नहीं सकती है। लड़की ने युवक का विरोध किया तो उसने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसी दौरान लड़की की मां की नींद खुल गई। महिला ने आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया तो उसने उसकी भी पिटाई कर दी और घर में तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद वह भाग गया।

    मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला परिवार काफी समय से शहर की देव कालोनी में किराये पर रह रहा है। पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी बोलने और सुनने में असमर्थ है। 10 अक्टूबर की रात को उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी।

    पढ़ें : स्कूल में बच्ची के प्राइवेट पार्ट से बहने लगा खून, मामला खुला तो मचा हंगामा

    देर रात में कालोनी का रहने वाला सागर उनके घर में घुस गया और चारपाई पर सो रही उसकी बेटी को दबोच लिया आैर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच, महिला की नींद टूट गई तो यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

    पढ़ें : सांवली पत्नी नहीं थी पसंद, अंतरंग संबंध के दौरान किया खौफनाक काम

    इसके बाद लड़की की मांने युवक को पकडने का प्रयास किया तो उसने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे घर में तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर सागर की तलाश शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    पढ़ें : पड़ोसी युवती को बहाने से घर बुलाया, फिर पत्नी की मौजूदगी में किया यह गुनाह

    -----

    '' नाबालिग की मां के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सागर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। नाबालिग का मेडिकल करा दिया गया है।
    - एएसआइ सावित्री देवी, जांच अधिकारी।

    पढ़ें : अभी से हो जाएं तैयार, इस बार ठंड और धुंध करेगी अधिक परेशान