विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांवली पत्‍नी नहीं थी पसंद तो पति बन गया दरिंदा, जिसने सुना कांप गया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2016 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2016 12:27 PM (IST)

एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी के सांवली होने के कारण उसके साथ दिल दहला देने वाली ददिंदगी की। सेक्‍स के दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, चरखी दादरी (भिवानी)। एक व्यक्ति सांवली होने के कारण पत्नी को पसंद नहीं करता था। पत्नी को भी इसका अहसास था, लेकिन वह पति की नाराजगी को दूर करने की कोशिशों में लग रहती थी। लेकिन, पति की नफरत इस हद तक पहुंच गई है उसे इसका भान नहीं था। एक रात पति ने अंरतंग संबंध बनाने के दाैरान ऐसा किया कि जिसने भी सुना उसका दिल दहल गया। जल्लाद पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में अंदर तक डंडा घुसा दिया। इस कारण रक्तस्राव होने से युवती की मौत हो गई। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया अौर अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर कर दी पत्नी की हत्या, हादसा बताने की कोश्ािश की

घटना चरखी दादरी क्षेत्र के गांव किष्किंधा की है। दरिंदे पति ने इसे हादसे का रूप देने कोशिश की। पुलिस और अन्य लोगों काे भी शुरू में ऐसा लगा, लेकिन बात में जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोप है कि इस साजिश में कुछ अन्य लोगों ने भी पति का साथ दिया। बताया जाता है कि अारोपी पति पत्नी के मायके वालों से 10 लाख रुपये की मांग भी कर रहा था। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल लिया है।

पढ़ें : पड़ोसी युवती को बहाने से घर बुलाया, फिर पत्नी की मौजूदगी में किया यह गुनाह

गांव झासवा केी मनीषा की शादी गांव किष्किंधा के दिनेश से हुई थी। दिनेश सांवले रंग के कारण वह अपनी पत्नी मनीषा को पसंद नहीं करता था और उससे छुटकारा पाना चाहता था। इसके बाद उसने सारी साजिश रची आैर मनीषा को मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें : घर में दिव्यांग पति के साथ थी महिला और घुस आया हेड कांस्टेबल, फिर...

पिछले दिनों मनीषा की प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हाे गई थी। दिनेश ने इसे हादसा का रूप देने की नीयत से मनीषा के मायकों वालों काे फोन कर हादसे के कारण उसकी मौत होने की सूचना दी थी। वहां से उसेी भाभी और बहन आई थी। उन लोगों को वहां पहुंचने पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पढ़ें : दुबई से आकर फूफा गोद ली भतीजी को बनाता था शिकार, फिर एक दिन...

मनीषा के मायके वालों ने उसकी हत्या दिनेश द्वारा किए जाने का शक जताया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूछताछ में उसने जो खुलासा किया उससे पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने कहा है कि हत्या में उसका साथ देनेेवाले अन्य लाेगों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूछताछ में दिनेश ने पुलिस को बताया कि मनीषा के सांवले रंग के कारण वह उससे नफरत करता था। वह उससे किसी भी कीमत पर छुटकारा चाहता था। इस कारण उसने बृहस्पतिवार दिन में मनीषा को मारने की साजिश रची। रात को अंतरंग संबंध बनाने के दौरान उसने मनीषा का मुंह दबाकर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा अंदर तक ठूंस दिया। इससे प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

पुलिल के अनुसार, इस दौरान मनीषा काफी झटपटाई लेकिन दिनेश ने उसे नहीं छोड़ा और वह बेहोश हो गई। उसे मृत समझ कर उसने नाटक करते हुए फोन कर अपनी भाभी व मनीषा की बहन प्रीति को कमरे में बुला लिया ताकि यह सब एक हादसा लगे।

प्रीति जब उनके कमरे में पहुंची तो मनीषा जमीन पर पूरी तरह निर्वस्त्र हालत में पड़ी थी। इसके बाद मनीषा को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीषा के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दिनेश को हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने के लिए 10 लाख रुपये मांग रहे थे।
--------
'' यह मामला शुरूआत से ही हत्या का लग रहा था। दिनेश की गिरफ्तारी के बाद सभी तथ्यों का खुलासा हो गया है। मामले के अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सूरजभान, थाना प्रभारी, बाढड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।