Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर में दिव्‍यांग पति के साथ थी महिला और घुस आया हेड कांस्‍टेबल, फिर...

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2016 08:43 AM (IST)

    बठिंडा में एक हेड कांस्‍टेबल एक घर में जांच का बहाने अल सुबह घुस आया। वह घर में मौजूद महिला से उसके दिव्‍यांग पति के सामने ही छेड़छाड़ करने लगा। उसे य ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, बठिंडा। जिले के गांव कांगड़ में एक हेडकांस्टेबल ने अपनी हरकत से पुलिस महकमे को शर्मिंदा कर दिया। वह एक झूठे मामले की जांच के बहाने सुबह पांच बजे एक दिव्यांग व्यक्ति के घर में घुस अाया और उकी पत्नी से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। महिला ने उसका विराेध किया और शोर मचाने की काेशिश की तो पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने हेडकांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना दयालपुरा में गांव कांगड़ निवासी एक महिला ने शिकायत दी है कि एक पुलिस कर्मी बुधवार सुबह पांस बजे एक मामले की जांच की बात कह कर उसके घर में घुस आया। उसने खुद को मोगा की दीना साहिब पुलिस चौकी का हेडकांस्टेबल जगरूप सिंह बताया।

    पढ़ें : जींद आई दिल्ली की महिला चढ़ गई तीन युवकों के हत्थे, और फिर...

    महिला के अनुसार, जगरूप सिंह ने कहा कि मोगा की कर्मजीत कौर नामक महिला ने उसके खिलाफ पैसे के लेनदेन के मामले में शिकायत दी है। वह शिकायत की जांच करने पुलिस चौकी से आया है। इसके बाद जगरूप सिंह ने पूछताछ करने के बहाने उसे अपने पास बुला लिया और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।

    पढ़ें : दुबई से आकर फूफा गोद ली भतीजी को बनाता था शिकार, फिर एक दिन...

    उसने थोड़ी देर इसकी अनदेखी की लेकिन जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने इसका विरोध किया। इस पर हेडकांस्टेबल ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और फरार हो गया। पीडि़त महिला ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है और चल नहीं सकता। हेड कांस्टेबल ने इसी का फायदा उठाया।

    खबरें और भी

    पढ़ें : दिव्यांग लड़की और बहन फंसी पड़ाेसी महिलाओं के चंगुल में, राज खुला तो हुआ बवाल

    इसके बाद महिला ने थाना दयालपुर में शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि इस मामले मेें मोगा की दीना साहिब पुलिस चौकी में संपर्क किया तो पता चला कि बठिडा के कांगड़ गांव की किसी महिला के खिलाफ कर्मजीत कौर ने शिकायत नहीं दी है और न ही हेडकांस्टेबल को वहां जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस ने हेडकांस्टेबल जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    पढ़ें : पड़ोसी युवती को बहाने से घर बुलाया, फिर पत्नी की मौजूदगी में किया यह गुनाह