Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फोन पर पत्‍नी को बोला हैप्‍पी बर्थ डे और फिर कर ली खुदकुशी

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2016 09:03 AM (IST)

    एक युवक से उसकी पत्‍नी नाराज होकर अलग रह रही थी। इसी बीच, पत्‍नी का जन्‍मदिन का आया तो उसने फोन कर उसे हैप्‍पी बर्थ डे कहा और जहर खा लिया। इससे उसकी म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, यमुनानगर। एक युवक की पत्नी का जन्म दिन था। पत्नी विवाद के कारण मायके में थी। उसने सुबह फोन कर पत्नी को हैप्पी बर्थ डे बोला, इसके बाद जहर खा लिया। परिजनों को जब बारे में पता चला ताे काफी देर हो चुकी थी और उसको नहीं बचाया जा सका। दाेनों ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था।

    आजादनगर के जगदीश सलूजा ने पुलिस को बताया उसका लड़का 26 वर्षीय पुनीत फोटोग्राफर था। अपने काम के लिए वह अक्सर दिल्ली आता जाता रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान गाजियाबाद की एक युवती से हो गई। चार साल पहले पुनीत ने उस युवती से लव मैरिज कर ली थी। शादी के बाद दोनों कुछ दिन तो दिल्ली में रहे।

    पढ़ें : महिला खिलाड़ी बाेली- कोच करता है छेड़छाड़, विरोध करने पर देता है धमकी

    पुनीत के परिजनों के मुताबिक दोनों दो वर्ष पहले आजादनगर में आकर रहने लगे। शादी के दो साल बाद ही पति पत्नी में झगड़ा होने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। इसके बाद पत्नी ने पुनीत पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का केस दर्ज करा दिया। यह मामला गाजियाबाद कोर्ट में चल रहा है।

    पढ़ें : पीजीआइ मे भर्ती मनोरोगी हुई गभवतीं तो खुला शर्मनाक राज

    केस दर्ज होने से पुनीत काफी परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी का जन्मदिन था। पुनीत ने पत्नी को जन्मदिन की बधाई देकर खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। इस बारे में पूछे जाने पर रामपुरा पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आएगी तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

    खबरें और भी