Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत से जुड़े ये भ्रम करें दूर

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2016 09:44 AM (IST)

    ये भ्रम है कि एक्सरसाइज करने के दौरान दर्द होने का मतलब है कि आपको फायदा हो रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी है कुछ एक्सरसाइज की जाएं, उतना ही जरूरी है सेहत से जुड़ी गलत धारणाओं को जानना और समझना

    भ्रम
    प्रोटीन की अधिक मात्रा मांसपेशियों की शक्ति और आकार में वृद्धि करती है।
    हकीकत
    इस बात का कहीं पर कोई प्रमाण नहीं मिलता है कि अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से मांसपेशियों की शक्ति या आकार बढ़ता है। वास्तव में शरीर को जितनी जरूरत है, उससे ज्यादा प्रोटीन लेने से वह फैट में तब्दील हो जाएगा।
    भ्रम
    एक्सरसाइज करने के दौरान दर्द होने का मतलब है कि आपको फायदा हो रहा है।
    हकीकत
    यह धारणा पूरी तरह से गलत है। एक्सरसाइज करने के दौरान दर्द होने का मतलब है कि कहीं कुछ गलत है। अगर एक्सरसाइज करते समय आप शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द महसूस करती हैं तो कुछ समय के लिए उसे रोक देना चाहिए और विशेषज्ञ से परामर्श करके ही उसे शुरू करना चाहिए।
    भ्रम
    एक्सरसाइज करने के लिए केवल सुबह का वक्त ही सबसे सही होता है।
    हकीकत
    यह धारणा सही नहीं है। एक्सरसाइज करने का कोई बेहतर समय नहीं होता है और हर समय बेहतर होता है। जो समय आपकी दिनचर्या के अनुकूल हो, वही समय उचित होता है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत सुबह एक्सरसाइज करके करना पसंद करते हैं तो बहुत से लोग ऊर्जावान महसूस करने और तनाव से मुक्त रहने के लिए शाम को एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हर समय सही है, बस आपके भोजन और एक्सरसाइज के बीच कुछ अंतराल जरूर होना चाहिए।

    पढ़ें- पानी में छुपा है मोटापा कम करने का राज

    डायबिटीज रोगियों को कैंसर का खतरा अधिक