सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरीः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती, जानिए कितना हुआ कम

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Sun, 31 Jul 2016 08:28 PM (IST)

कीमत में कटौती के बाद पेट्रोल 1.42 और डीजल 2.01 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इस महीने पेट्रोल डीजल के दाम में यह तीसरी कटौती है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकारी तेल कंपनियों ने इस महीने लगातार तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती का एलान किया है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल के मूल्य 1.42 रुपये घटकर 61.09 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। इसी तरह डीजल के दाम 2.01 रुपये कम होकर 52.27 रुपये हो गए हैं। नई कीमतें रविवार की आधी रात से लागू हो जाएगी।

कच्चे तेल के मूल्य में नरमी को देखते हुए कंपनियों ने ग्राहकों को राहत देने वाला यह कदम उठाया है।तीनों तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 16 जुलाई को भी पेट्रोल के दाम 2.25 रुपये और डीजल के 42 पैसे घटाए थे। इसके चलते दिल्ली में पेट्रोल 62.51 रुपये और डीजल 54.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 5 अगस्त तक बढ़ी

इसी तरह पहली जुलाई को पेट्रोल व डीजल के मूल्य क्रमश: 89 पैसे और 49 पैसे घटाए गए थे। इससे पहले तीनों कंपनियों ने मई-जून के दौरान चार बार में पेट्रोल को 4.52 रुपये और डीजल को 7.72 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया था। सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर ईधन कीमतों की हर पखवाड़े समीक्षा करती हैं। इस समीक्षा के दौरान वे डॉलर और रुपये की विनिमय दर को भी ध्यान में रखती हैं।

अमीर ग्राहकों की खातिर एसबीआइ ने शुरू की 'एक्सक्लूसिव' सेवा