विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुद से अधिक वजनी नीलगाय को निगलकर पस्‍त हुआ अजगर, चलना मुश्‍किल

By Monika minalEdited By:
Updated: Wed, 21 Sep 2016 04:03 PM (IST)

गुजरात के जूनागढ़ में विशालकाय अजगर ने नीलगाय को निगल लिया है। फिलहाल इसे रेस्‍क्‍यू सेंटर में निगरानी के तहत रखा गया है क्‍योंकि इसने खुद से अधिक वजनी जानवर का शिकार किया है।

News Article Hero Image

जूनागढ़ (एएनआई)। गुजरात के गिर स्थित जंगल में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के सांप ‘भारतीय अजगर’ ने बुधवार को नीलगाय को निगल लिया।

बीस फुट लंबे अजगर ने अपनी भूख की तड़प मिटाने के लिए अपने से अधिक वजनी नीलगाय को निगल लिया। यह अजगर जूनागढ़ की गिरनार पहाड़ियों में बसे गलियावाड़ गांव के एक किसान के खेत में मिला था। अधिक वजन का शिकार करने के कारण उसकी हालत खराब हो गई क्योंकि नीलगाय का आकार इतना बड़ा था कि उसे निगलते ही अजगर का पेट फूल गया और वह चल भी नहीं पा रहा था।

जूनागढ़ में नीलगाय को निगलकर पस्त हुआ अजगर, देखें तस्वीरें

अजगर की इस हालत की जानकारी वन विभाग को दी गई। इसके बाद गिर सेंचुरी के अफसरों द्वारा इसे एहतियातन रेस्क्यू सेन्टर ले जाया गया।

गिरनार सेंचुरी के वन अधिकारी एस. डी. टीलाला ने बताया, ‘अजगर काफी बड़ा है और इसने नीलगाय जैसा बड़ा शिकार किया है। अत: फिलहाल इसे निगरानी में रखा गया है। जब यह शिकार अजगर के पेट में आसानी से पचा लिया जाएगा तब हम इस फिर से जंगल में छोड़ देंगे।‘

जानकारों के अनुसार, सामान्य तौर पर भारतीय अजगर 15 से 18 फीट की लंबाई वाले होते हैं। ये छोटा शिकार करते है मगर जूनागढ़ में पाया गया यह अजगर विशालकाय है। अब तक पाए गए अजगरों में से यह सबसे बड़ा अजगर माना जा रहा है।

भारत में पाए जाने वाले सांप की प्रजाति में सबसे बड़ा और दुर्लभ सांप भारतीय अजगर यानि इंडियन रॉक पायथॉन है। ये अधिकतर गुजरात के गिर स्थित जंगल में पाए जाते हैं।

खाली प्लाट में काम कर रहे थे लोग, तभी दिखा अजगर

बिस्तर पर आराम फरमाता मिला अजगर ...जानिए क्या हुआ आगे